बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अचानक सारी पोस्ट्स डिलीट कर दी गई हैं। उनकी प्रोफाइल पिक्चर भी हट गई है। अभिनेता जॉन अब्राहम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट हो गई हैं। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जॉन अब्राहम ने खुद ही अपनी सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट की हैं या फिर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। गौरतलब है कि जॉन अब्राहम की इंस्टाग्राम पर अच्छा-खासी फैन फॉलोअर्स हैं। उन्हें 9 मिलियन से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। उनकी सारी पोस्ट डिलीट होने के बाद फैंस कंफ्यूज हैं।
John Abraham Instagram: बर्थडे से पहले जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम पर सारी पोस्ट हुईं डिलीट, कंफ्यूजन में हैं फैंस, हैक हुआ या फिर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कृति सेनन, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स फॉलो करते हैं। उन्हें हाल ही में सत्यमेव जयते 2 में देखा गया था, जो 25 नवंबर को रिलीज हुई थी।
जॉन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खासे सक्रिय रहते थे और अपनी तस्वीरों और वीडियोज को पोस्ट करते रहते थे। लेकिन सारी पोस्ट डिलीट होने के बाद फैंस की समझ नहीं आ रहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ है या फिर उन्होंने खुद ही अपनी सारी पोस्ट डिलीट की हैं।
बर्थडे से पहले डिलीट हुईं सारी पोस्ट
जॉन अब्राहम का 3 दिन बाद यानी कि 17 दिसंबर को बर्थडे है। ऐसे में अचानक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी पोस्ट डिलीट हो जाने पर फैंस हैरान हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। लेकिन अभी उनकी तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि कहीं यह कोई प्रमोशन रणनीति तो नहीं है। हालांकि, अभी यह कंफर्म नहीं है कि उनका अकाउंट हैक हुआ है या फिर अभिनेता ने खुद ही अपनी सारी पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट की हैं।