फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIR दर्ज होते ही भड़के जॉन अब्राहम, 'परमाणु' की को-प्रोडयूसर पर लिया बड़ा एक्शन

Sun, 08 Apr 2018 02:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
John Abraham filled criminal complaint against Prernaa Arora and KriArj Entertainment
John Abraham
जॉन अब्राहम और प्रेरणा अरोड़ा के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि प्रेरणा ने जॉन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है तो वहीं अब जॉन ने प्रेरणा और प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। बॉलीवुड एक्टर जॉन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। 

 
John Abraham filled criminal complaint against Prernaa Arora and KriArj Entertainment
Prernaa Arora
जॉन अब्राहम और उनके प्रोडक्शन हाउस ने प्रेरणा और क्रिअर्ज के खिलाफ पुलिस में तीन शिकायत दर्ज करवाई हैं। यह शिकायत मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में धोखाधड़ी, मानहानि और विश्वास घात करने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया है कि क्रिअर्ज की कंपनी लगातार तय हुई रकम 35 करोड़ रुपए देने में देरी कर रही थी। प्रेरणा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने पेमेंट नहीं किया तो जॉन ने उनसे किनारा कर लिया। 
 
John Abraham filled criminal complaint against Prernaa Arora and KriArj Entertainment
John Abraham
इसके साथ ही शिकायत में कहा गया कि प्रेरणा लगातार पेमेंट करने में देरी कर रही थी। वह चेक को क्लियर होने से रोक रही थीं और गलत ट्रासफर डीटेल भेज रही थीं। जिस वजह से फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम करने में देरी हुई। आपको बता दें, जॉन और प्रेरणा के इस विवाद की वजह से ही फिल्म 'परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरन' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। अब यह फिल्म 4 मई को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham filled criminal complaint against Prernaa Arora and KriArj Entertainment
Prernaa Arora
प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि जॉन अब्राहम ने फिल्म की प्रॉफिट का 50 फीसदी हिस्सा लेने के बाद एग्रीमेंट कैंसिल किया है। इस तरह से बीच में एग्रीमेंट तोड़ना गैर कानूनी है। खबरों की मानें तो फिल्म 'परमाणु' को लेकर प्रेरणा अरोड़ा और जॉन अब्राहम के बीच डील हुई थी। समझौते के मुताबिक जॉन अब्राहम की कंपनी जेए एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी थी कि तय अवधि के दौरान फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी उनकी होगी।
विज्ञापन
John Abraham filled criminal complaint against Prernaa Arora and KriArj Entertainment
John Abraham
आपको बता दें , जॉन अब्राहम से पहले प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। प्रेरणा और अभिषेक फिल्म 'केदरानाथ' को मिलकर प्रोड्यूज कर रहे हैं। 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण' का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी पोखरण में 1998 में हुए परीक्षणों के इर्द गिर्द घूमती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed