फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathan: जॉन अब्राहम ने शुरू की फिल्म 'पठान' की शूटिंग, शाहरुख खान के अपोजिट निभाएंगे विलेन का किरदार

Wed, 30 Jun 2021 10:08 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Jun 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
John Abraham Joins Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Starrer Pathan Shoot
जॉन अब्राहम, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज स्टूडियोज में बीते शुक्रवार को शुरू हुई फिल्म 'पठान' की शूटिंग में बुधवार को नया जोश आ गया। फिल्म में खलनायक का किरदार निभाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम भी अब शूटिंग शेड्यूल में शामिल हो गए हैं। अगले कुछ दिनों में फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म की शूटिंग में शामिल होने वाली हैं। जल्द ही बड़े एक्शन और लंबे-चौड़े सीक्वेंस की शूटिंग के लिए टीम इंटरनेशनल लोकेशंस पर जाने वाली है जिसमें दुनिया के चार नामी स्टंट कोरियोग्राफर्स शामिल होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले इस मुंबई शेड्यूल में फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग की जाएगी। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का भी स्पेशल अपीयरेंस होने की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही हैं।



जानकारी के मुताबिक फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'पठान' को एक्शन से भरपूर विजुअल एक्स्ट्रावगैन्जा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सिद्धार्थ फिलहाल यशराज स्टूडियोज़ में शाहरुख खान और जॉन के साथ फ़िल्म के कुछ बहुत ही दिलचस्प और बेहद अहम हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में दीपिका पादुकोण भी शूटिंग में शामिल होंगी। इस शेड्यूल में शाहरुख और जॉन इस फ़िल्म के कुछ रोचक सीन्स की शूटिंग के लिए एक-दूसरे के सामने होंगे।

John Abraham Joins Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Starrer Pathan Shoot
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले दूसरी लहर के कारण हुए लॉकडाउन के बाद ‘पठान’ फ़िल्म की शूटिंग की हलचल शुक्रवार को फिर से यशराज स्टूडियो में दिखाई दी थी। सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख खान को इसी सिलसिले में यहां देखा गया। फिल्म ‘पठान’ निर्माता आदित्य चोपड़ा की काल्पनिक जासूसी दुनिया का टर्निंग प्वाइंट बनने जा रही है, जिसमें यशराज फिल्म्स की फिल्मों में पहले से मौजूद जासूसों टाइगर, जोया और कबीर की दुनिया का मेल होना है।

John Abraham Joins Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Starrer Pathan Shoot
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स में कोरोना वैक्सीन को लेकर शुरू हुए अभियान के साथ ही फिल्म 'पठान'  की शूटिंग करने की हरी झंडी मिल गई थी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल और मई के महीनों में पहले यूरोप में होने वाली थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए फिल्म की शूटिंग स्थगित कर दी गई। अब इस फिल्म की शूटिंग यशराज स्टूडियोज में ही शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham Joins Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Starrer Pathan Shoot
टाइगर जिंदा है का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2021 में ‘पठान’ के अलावा ‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी करने का भी यशराज फिल्म्स का इरादा है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी देर है। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म ‘टाइगर 3’ का सेट मुंबई के गोरेगांव से हटाया है और इसकी यूनिट के सभी सदस्यों को अभी तक वैक्सीन भी नहीं लगी है।

विज्ञापन
John Abraham Joins Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Starrer Pathan Shoot
पृथ्वीरात, जयेशभाई जोरदार और बबली और बंटी 2 का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स की पूरी हो चुकी फिल्मों में तीन फिल्में रिलीज की कतार में अरसे से हैं। इस साल यशराज फिल्म्स ने अपनी एक फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज की थी। कोरोना की दूसरी लहर से ठीक पहले रिलीज हुई निर्देशक दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया था। इसके बाद यशराज फिल्म्स की तीन फिल्में ‘बंटी और बबली 2’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘पृथ्वीराज’ रिलीज होने वाली हैं। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से शर्वरी वाघ, फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से शालिनी पांडे और फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से मानुषी छिल्लर की यशराज फिल्म्स में एंट्री हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed