फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलत हरकत: जॉन अब्राहम ने धक्का देकर फैन को गिराया नीचे, लोेग बोले- खो दी इज्जत

Wed, 22 Sep 2021 01:27 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 22 Sep 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
john abraham misbehave with fan people said on social media actor lost respect in their eye
जॉन अब्राहम - फोटो : Social Media

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के वो कलाकार हैं जिन्हें फिल्मों में उनके अलग अभिनय के लिए लोग बहुत पसंद करते हैं। कॉमेडी से लेकर देशभक्ति की फिल्मों तक से जॉन ने अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि पिछले कुछ समय से अभिनेता बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके प्रशंसकों के प्यार में उनके लिए कोई कमी नहीं आई है। फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके जॉन को उनकी फिटनेस के लिए भी काफी सरहाना मिलती है। जॉन से जब भी कोई बातचीत करता है तो वो उनके साथ बड़े ही अदब से पेश आते हैं।



फैन के साथ की बदसलूकी

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अक्सर सेल्फी लेने आए प्रशंसकों से जॉन अक्सर बदसलूकी करते हुए नजर आए। दरअसल जॉन अब्राहम का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जॉन अपने एक प्रशंसक के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया और लोग सोशल मीडिया पर जॉन के इस व्यवहार को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

john abraham misbehave with fan people said on social media actor lost respect in their eye
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

फैन को दिया जॉन ने धक्का

वायरल हो रहे इस वीडियो में जॉन के पास एक फैन खुश होकर सेल्फी लेने आता है। लेकिन जॉन अपने उस फैन को धक्का मारकर गिरा देते हैं। उस फैन को धक्का इतनी तेज लगा जिसकी वजह से वो सीधा जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद जॉन उसकी तरफ देखते हैं लेकिन उसे उठाते नहीं है। जॉन का फैन के प्रति ये बर्ताव निश्चित रूप से लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।

john abraham misbehave with fan people said on social media actor lost respect in their eye
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

जॉन अब्राहम की इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘इनको इतना भाव मत दो, असली हीरोज आर्मी वाले हैं हमारे किसान हैं, उनके साथ सेल्फी लो’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो के बाद जॉन ने अपने फैंस को खो दिया, मुझे लगा था वो बॉलीवुड में सबसे अच्छे कलाकारों में शामिल हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं उन्हें तब तक पसंद करता था, जब तक मैंने उनका ये बुरा बर्ताव नहीं देखा था’।

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham misbehave with fan people said on social media actor lost respect in their eye
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

कई बार प्रशंसकों के साथ की बदसलूकी

ऐसा पहली बार नहीं है जब जॉन सेल्फी लेने आए किसी प्रशंसक को धक्का देते नजर आए। इससे पहले भी जॉन ने एक फैन के सिर पर जोर से मारा था। इससे पहले एक स्टेडियम में पहुंचे जॉन ने एक फैन को धक्का दे दिया था। इसके अलावा जॉन ने एयरपोर्ट पर भी एक फैन को ऐसे ही धक्का देकर साइड किया था। सिर्फ लड़कों को ही नहीं बल्कि अपनी एक लड़की प्रशंसक को भी गाड़ी में बैठने जा रहे जॉन ने धक्का दे दिया था।

विज्ञापन
john abraham misbehave with fan people said on social media actor lost respect in their eye
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है वीडियो

जॉन का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। हर कोई जॉन के बर्ताव की आलोचना कर रहा है। बात करें एक्टर के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार उन्हें मुंबई सागा और अटैक में देखा गया था।  एक विलेन 2 उनकी आगामी फिल्म है।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed