फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन अब्राहम ने शेयर की वर्कआउट की फोटो, अभिषेक बच्चन ने किया ये कमेंट

Sun, 20 Dec 2020 04:50 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 20 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
john abraham shares his photo while working out and abhishek bachchan comment is now trending
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram - thejohnabraham

जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर जिम करते हुए एक फोटो शेयर किया, इस फोटो पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया, जिसके बाद ये इंटरनेट के ट्रेंड्स में शामिल हो गया। बता दें कि एक दिन पहले ही जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन इंटरनेट की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हुए हैं। जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम फीड पर अपनी जिम डायरीज की तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद उनकी बासेप्स को देखकर लोगों ने फोटो को खूब लाइक किया।

john abraham shares his photo while working out and abhishek bachchan comment is now trending
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम

जॉन अब्राहम की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इस तरह से उठा हूं और तीन हैशटैग के साथ फोटो को शेयर किया। ये हैशटैग थे - फिटनेस, वर्कआउट और जिम। जॉन अब्राहम की इस तस्वीर पर अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया है। अभिषेक बच्चन ने जॉन अब्राहम की इस पोस्ट पर फायर वाले इमोजी को कमेंट में लिखा। जॉन की इस तस्वीर पर उनके फैंस ने 'अमेजिंग' और 'सुपर्ब' जैसे कमेंट कर रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

john abraham shares his photo while working out and abhishek bachchan comment is now trending
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

17 दिसंबर को जॉन अब्राहम का जन्मदिन था। 48 साल की उम्र में भी जॉन की फिटनेस देखने के लायक है। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह एक्टर बनने से पहले एक सुपर मॉडल थे। जॉन फिल्मों के अलावा अपनी बाइक्स की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। वह सुपर बाइक्स के काफी शौकीन हैं। यही वजह है जो जॉन अब्राहम के पास बाइक्स का बेहद शानदार कलेक्शन है। अपनी बाइक्स के कलेक्शन को वह समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए भी दिखाते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham shares his photo while working out and abhishek bachchan comment is now trending
John Abraham - फोटो : Instagram
हाल ही में पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (PETA) ने जॉन अब्राहम को पर्सन ऑफ द ईयर चुना था। उन्हें यह सम्मान जानवरों के प्रति अपना प्यार और उनके अधिकार की बात करने के लिए दिया गया था। इस बात की जानकारी PETA ने एक बयान जारी करके दी थी। संस्था ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'अगर दुनिया में कोई चिड़िया दर्द में है, कहीं क्रूरता के साथ पिल्लों को बेचा जा रहा है, या कोई पशु खतरे में है तो हम जॉन पर भरोसा कर सकते हैं कि वह उन्हें बचाने जाएंगे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed