फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले साल 15 अगस्त पर जॉन ने की सत्यमेव जयते 2 की तैयारी, मुकाबले में अक्षय की कोई फिल्म नहीं

Sun, 07 Jul 2019 04:53 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 07 Jul 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
John Abraham will seen in Satyamev Jayate 2
जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार - फोटो : file photo
साल भर बाद अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच फिर बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला होने जा रहा है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने अपनी फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त के दिन ही रिलीज करने का फैसला किया है और टी सीरीज मैनेजमेंट ने अपनी फिल्म बाटला हाउस देखने के बाद इसकी रिलीज डेट भी बदलने से इंकार कर दिया है। 
John Abraham will seen in Satyamev Jayate 2
satyamev jayate - फोटो : file photo
पिछले साल अक्षय की फिल्म गोल्ड और जॉन की फिल्म सत्यमेव जयते एक साथ 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और जॉन इस मुकाबले में भारी पड़े थे। 15 अगस्त 2020 को सत्यमेव जयते के सीक्वेल की रिलीज की तैयारी भी इस बीच शुरू हो चुकी है। खिलाड़ी कुमार अक्षय ने कुछ ही दिन पहले मिशन मंगल का फर्स्ट लुक शेयर जारी करते हुए इस फिल्म की रिलीज़ डेट यानी 15 अगस्त का एलान भी किया। 
John Abraham will seen in Satyamev Jayate 2
गोल्ड और सत्यमेव जयते - फोटो : file photo
जगन शक्ति निर्देशित यह फ़िल्म भारत के मंगल ग्रह पर पहला यान भेजने की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार स्पेशल अपीयरेंस में हैं और उनका रोल फिल्म में करीब 30 से 40 मिनट का ही बताया जा रहा है। पहले फॉक्स स्टार स्टूडियो ने फिल्म की रिलीज डेट टालने की चर्चा शुरू की थी, लेकिन पहले गोल्ड और फिर केसरी के उम्मीद के मुताबिक कारोबार न कर पाने के चलते अगर यह फिल्म भी तय तारीख से हटती तो इसे अक्षय की घबराहट के तौर पर देखा जाता। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham will seen in Satyamev Jayate 2
सत्यमेव जयते - फोटो : file photo
मिशन मंगल की तारीख न टलने पर टी सीरीज के शीर्ष प्रबंधन ने फिल्म बाटला हाउस का फाइनल कट देखा और तय किया कि फिल्म में मिशन मंगल से सीधे टकराने का दम है। जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बाटला हाउस दिल्ली के बाटला हाउस में 19 सितम्बर 2008 को हुए एक विवादित एकाउंटर पर आधारित है। इन दोनों के अलावा 15 अगस्त को ही प्रभास की फिल्म साहो भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
John Abraham will seen in Satyamev Jayate 2
akshay kumar - फोटो : social media
इस मुकाबले का एक नया मोड़ भी इस बीच सामने आया है। जॉन अब्राहम ने अपनी तरह से एक चाल आगे चलते हुए अगले साल 15 अगस्त को अपनी फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वेल रिलीज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि यह चाल अक्षय कुमार को चुनौती के रूप में चली गई है। इस तारीख पर जॉन के सामने आने के लिए अक्षय कुमार के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed