प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई आई हैं। वहीं, बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी सुनाई। ग्लोबल आईकन जल्द ही डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना संग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में काम करने जा रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर हैं। इसी बीच जॉन सीना भी प्रोजेक्ट के लिए खुशी जाहिर करते हुए प्रियंका की तारीफों के पुल बांधते नजर आए हैं।
Priyanka: जॉन सीना ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' से जुड़ीं प्रियंका का किया स्वागत, दिल जीत रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन
जॉन सीना ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' से जुड़ीं प्रियंका का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। वहीं, इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन भी दिल जीतने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन सीना ने बकायदा ट्वीट कर प्रोजेक्ट 'हेड्स ऑफ स्टेट' से जुड़ने के लिए अपनी खुशी जाहिर की है। डब्लूडब्लूई चैंपियन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'ऐसी ड्रीम टीम को इकट्ठा करने के लिए
THANK YOU @AmazonStudios for assembling such a dream team. Excited to get to work on #HeadsOfState with @idriselba and welcome the newest cast member, the world renowned @priyankachopra! https://t.co/McASWF8jtC
अमेजन स्टूडियो को धन्यवाद।' इद्रिस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट पर काम करने के लिए उत्साहित हूं और नए कास्ट सदस्य, विश्व प्रसिद्ध प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करता हूं।'
जॉन सीना के जरिए गर्मजोशी से स्वागत किए जाने पर प्रियंका चोपड़ा भी खुद को रोक नहीं पाईं और तुरंत आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद जॉन सीना। मैं सेट पर जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती! चलो चलते हैं।' जॉन सीना के पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और फैंस इन दोनों सुपरस्टार्स को साथ काम करता देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
Thank you for the warm welcome @JohnCena I can’t wait to get to set! let’s gooooo ❤️@AmazonStudios #headsofstate @idriselba https://t.co/WNwBPivTSz
जानकारी के लिए बताते चलें कि अमेजन स्टूडियोज की अगली फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में प्रियंका चोपड़ा और जॉन सीना के साथ इद्रिस एल्बा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म इल्या नैशमुल्लर द्वारा निर्देशित है और जोश एपेलबाउम और आंद्रे नेमेक ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है। सफरान कंपनी के पीटर सफरान और जोहान रिकार्ड द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के मई महीने में शुरू होगी।
View this post on Instagram
गौरतलब हो कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट साझा कर 'हेड्स ऑफ स्टेट' की जानकारी दी थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'अगले पर।' इस बीच, काम के मोर्चे पर, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रूसो ब्रदर्स की अमेरिकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। वेब सीरीज का पहला एपिसोड 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा।