फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली बेंद्रे के बिना बनेगी 'सरफरोश-2', जानें कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक पांच बड़ी बातें

Tue, 31 Jul 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
John Matthew To Make Sarfarosh 2 Probably Without Aamir Khan And Sonali Bendre
Sarfarosh
सोनाली बेंद्रे और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म सरफरोश का सीक्वेल बनने जा रहा है। हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट फिलहाल तय नहीं है। मगर माना जा रहा है कि सीक्वेल में सोनाली बेंद्रे नहीं होंगी। वह इन दिनों अमेरिका में हैं जहां उनके कैंसर की बीमारी का इलाज चल रहा है। वहीं, फिल्म 'सरफरोश-2' में आमिर खान के भी होने पर सस्पेंस बरकरार है। 
John Matthew To Make Sarfarosh 2 Probably Without Aamir Khan And Sonali Bendre
Sarfarosh
फिल्म 'सरफरोश' की तरह 'सरफरोश-2' का निर्देशन भी जॉन मैथ्यू ही करेंगे। वह इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। इस फिल्म की कहानी भी देश की नक्सल समस्या पर आधारित होगी। निर्देशक का कहना है कि पिछली फिल्म में जहां सिर्फ इस समस्या का जिक्र था, वहीं इसके सीक्वेल में इससे निपटने की कोशिश भी दिखेगी।
John Matthew To Make Sarfarosh 2 Probably Without Aamir Khan And Sonali Bendre
Sarfarosh
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  'सरफरोश-2' में जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे। वही इस फिल्म में एसीपी अज राठौर का किरदार निभाएंगे। यही किरदार पहली फिल्म में आमिर खान ने निभाया था। यही वजह है कि सीक्वेल में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के होने पर संदेह है। वहीं, फिल्म के सिलसिले में जॉन अब्राहम और जॉन मैथ्यू की मुलाकात भी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
John Matthew To Make Sarfarosh 2 Probably Without Aamir Khan And Sonali Bendre
Sarfarosh
हालांकि, जॉन मैथ्यू का कहना है कि वह किसी एक्टर को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट नहीं तैयार कर रहे हैं। फिलहाल वह इसके लिए प्रोड्यूजर की तलाश कर रहे हैं। जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग पूरी होते ही वह 'सरफरोश' की शूटिंग शुरू करेंगे। 
विज्ञापन
John Matthew To Make Sarfarosh 2 Probably Without Aamir Khan And Sonali Bendre
Sarfarosh
साल 1999 में आई फिल्म सरफरोश सीमा पार आतंकवाद की समस्या पर आधारित थी और उसमें नक्सल समस्या का भी जिक्र था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे। अब इस फिल्म के सीक्वेल से भी वैसी ही उम्मीदें लाजमी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed