फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Depp: एम्बर हर्ड से केस जीतने के बाद जॉनी डेप ने मनाया जश्न, चंद घंटों में ही फूंक दिए 48 लाख रुपये

Tue, 07 Jun 2022 05:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jun 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard case: Pirates of the Caribbean actor Spends a big amount in a Indian Restaurant in Birmingham to Celebrate Trial Win
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

हर इंसान जीत के बाद जश्न मनाता है और इसके लिए हर एक का अंदाज भी अलग होता है। अमेरिकी अभिनेता जॉनी डेप ने कुछ ऐसे ही अनोखे अंदाज में अपनी कानूनी लड़ाई की जीत का जश्न मनाकर सभी को चौंका दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में जॉनी ने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीता है। इसके बाद उन्होंने भारतीय रेस्टोरेंट का रुख किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां जॉनी ने 48 लाख रुपये खर्च किए। हालांकि, रेस्टोरेंट के मालिक ने बिल की रकम का खुलासा नहीं किया है। मगर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह रकम पांच अंकों की संख्या में थी। 

Johnny Depp Amber Heard case: Pirates of the Caribbean actor Spends a big amount in a Indian Restaurant in Birmingham to Celebrate Trial Win
जॉनी डेप-जेफ बेक - फोटो : सोशल मीडिया

स्टाफ को दी मोटी टिप
बता दें कि जॉनी डेप और एम्बर हर्ड का मानहानि का मुकदमा हाल ही खत्म हुआ। छह सप्ताह तक यह मुकदमा वर्जीनिया के फेयरफैक्स में चला। हालांकि आखिर में फैसला जॉनी डेप के पक्ष में आया। इसके बाद जॉनी डेप को ब्रिटेन में मशहूर गिटारिस्ट जेफ बेक के साथ कई बार देखा गया है। दोनों ने हाल ही में बर्मिंघम के एक भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर करके सभी को चौंका दिया। यहां इंडियन फूड का लुत्फ उठाने के बाद उन्होंने स्टाफ को मोटी टिप भी दी।

Johnny Depp Amber Heard case: Pirates of the Caribbean actor Spends a big amount in a Indian Restaurant in Birmingham to Celebrate Trial Win
जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय डिश का ऑर्डर दिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सुपरस्टार्स ने रेस्टोरेंट में हजारों रुपए खर्च किए। इसके बाद यहां के स्टाफ को टिप दी। एम्बर हर्ड के खिलाफ अपनी धमाकेदार जीत के बाद से जॉनी डेप को ब्रिटेन के आसपास कई जगहों पर देखा गया है। इस कानूनी लड़ाई से वह इतने खुश हैं कि उन्होंने पानी की तरह पैसा बहाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्टोरेंट में उन्होंने 48 लाख रुपये खर्च किए। इस दौरान उन्होंने कई इंडियन डिश ऑर्डर कीं। साथ ही कॉकटेल और रोज शैंपने का ऑर्डर दिया। रेस्टोरेंट ने जॉनी डेप को टैग करते हुए उनकी तस्वीरें भी साझा की हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varanasi Restaurant (@varanasi.restaurants)

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard case: Pirates of the Caribbean actor Spends a big amount in a Indian Restaurant in Birmingham to Celebrate Trial Win
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

एम्बर को देनी होगी इतनी रकम
बता दें कि अमेरिकी अभिनेता जॉनी डेप और एम्बर हर्ड का केस काफी लंबा चला और लगातार मीडिया की सुर्खियों में रहा। एम्बर हर्ड जब जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हार गईं तो भी इसके खूब चर्चे हुए। बता दें कि दो जून को एक अमेरिकी जूरी ने जॉनी डेप और एम्बर हर्ड दोनों को मानहानि के लिए उत्तरदायी पाया, लेकिन घरेलू दुर्व्यवहार के कड़े आरोपों पर एक गहन मुकदमा झेल चुके 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' के स्टार के पक्ष में अदालत ने फैसला सुनाया। अब एम्बर को मानहानि के रूप में जॉनी डेप को करीब 10 मिलियन डॉलर की राशि देनी है। हालांकि एम्बर की वकील ने यह दलील दी है कि वह इतनी मोटी रकम देने में सक्षम नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed