फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Director: हिंदी में मौजूद हैं 'विक्रम' के डायरेक्टर की सुपरहिट फिल्में, इनमें दाे को फ्री में कर सकते हैं बिंज वॉच

Tue, 07 Jun 2022 05:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Jun 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj Movies Report Card From Vikram Movie to Maanagaram
कमल हासन-लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज को कुछ दिनों पहले तक हिंदी पट्टी में बहुत कम लोग ही जानते थे, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म विक्रम की जबरदस्त सफलता के बाद वह हिंदी भाषियों के बीच भी रातोंरात मशहूर हो चुके हैं। यूं तो कनगराज साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं लेकिन उनकी हालिया रिलीज फिल्म ने अब उन्हें पैन इंडिया लेवल का डायरेक्टर बना दिया है। हाल ही में उनकी फिल्म विक्रम रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कमल हासन, विजय सेतुपति, फहाद फाजिल स्टारर इस फिल्म में तमिल एक्टर सूर्या ने भी कैमियो किया है, जिसकी वजह से यह फिल्म और भी ज्यादा खास बन गई है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज किया गया है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। विक्रम की रिलीज के बीच आज हम आपको इस रिपोर्ट में लोकेश कनगराज की उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे उत्तर भारत के लोग हिंदी में आसानी से देख सकते हैं। आइए देखते हैं ये रिपोर्ट

Lokesh Kanagaraj Movies Report Card From Vikram Movie to Maanagaram
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
मास्टर

फिल्म मास्टर लोकेश के निर्देशन में बनी एक सुपरहिट फिल्म है। तमिल सुपरस्टार विजय ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया था। उनके अलावा इस फिल्म में विजय सेतुपति निगेटिव रोल में दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने 178 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म अगर आपने अभी तक नहीं देखी तो आप इसे जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देख सकते हैं।

Lokesh Kanagaraj Movies Report Card From Vikram Movie to Maanagaram
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया
कैथी

फिल्म कैथी में एक्टर कार्ति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को भी दक्षिण भारत के लोगों ने काफी पसंद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के हिंदी रीमेक पर भी काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि हिंदी में यह भोला नाम से बनाई जाएगी जिसमें लीड रोल अजय देवगन करेंगे। साल 2020 में रिलीज हुई साउथ की इस सुपरहिट फिल्म को अगर आप अब तक नहीं देख सके हैं तो इसे यूट्यूब पर बिलकुल मुफ्त में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lokesh Kanagaraj Movies Report Card From Vikram Movie to Maanagaram
मानगरम - फोटो : सोशल मीडिया
मानगरम  
फिल्म मानगरम भी लोकेश कनगराज की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों की काफी वाहवाही मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म का हिंदी डब वर्जन भी मौजूद है। इसके हिंदी वर्जन का नाम दादागिरी 2 है जिसे यूट्यूब पर बिना पैसे खर्च किए देखा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed