फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bandeya: सद्गुरु ने किया मीत ब्रदर्स के साथ सिंगिंग डेब्यू, गाने के जरिए लोगों को समझाया जीवन में मिट्टी का महत्व

Tue, 07 Jun 2022 05:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 07 Jun 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Save Soil Movement Sadhguru Debut Song Bandeya With Meet Bros and Sachet Tandon, Parampara Tandon
सद्गुरु गाने को रिकॉर्ड करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में मिट्टी बचाओ आंदोलन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी और इस पहल के लिए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु की प्रशंसा की थी। वहीं, इस मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए 'बंदेया' गाने को भी लॉन्च किया गया, जिसे सदगुरु ने अपनी आवाज दी है। मीत ब्रदर्स के साथ सद्गुरु का यह डेब्यू गाना है।

Save Soil Movement Sadhguru Debut Song Bandeya With Meet Bros and Sachet Tandon, Parampara Tandon
म्यूजिक वीडियो में सद्गुरु के साथ नीति और शक्ति मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'बंदेया' गाने से लोगों को एकजुट होकर देश की मिट्टी को बचाने का संदेश दिया गया है। इस गाने के माध्यम से बताया गया है कि अगर मिट्टी नहीं रही तो इंसानों को भी जीने में परेशानी का सामना करना होगा। ऐसे में सभी को साथ मिलकर अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देश की मिट्टी को भी बचाना होगा। यह गाना मिट्टी को बचाने के लिए शुरू हुए आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

Save Soil Movement Sadhguru Debut Song Bandeya With Meet Bros and Sachet Tandon, Parampara Tandon
म्यूजिक वीडियो में मौनी रॉय और मोहन सिस्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने को मीत ब्रदर्स ने बनाया है, तो वहीं सद्गुरु ने अपना सिंगिंग डेब्यू किया है। सद्गुरु के अलावा सिंगर सचेत और परंपरा ने भी इस गाने को अपनी आवाज दी है। वहीं, म्यूजिक वीडियो में सद्गुरु देश-विदेश के लोगों के साथ ही नहीं मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे शक्ति मोहन, नीति मोहन, मुक्ति मोहन, मौनी रॉय और प्राजक्ता कोहली के साथ भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Save Soil Movement Sadhguru Debut Song Bandeya With Meet Bros and Sachet Tandon, Parampara Tandon
सद्गुरु - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ की शुरुआत इसी साल मार्च में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने की थी। इस दौरान वह 27 देशों से होकर गुजरने वाली 100 दिनों की मोटरसाइकिल यात्रा पर हैं। इस यात्रा का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कावेरी बेसिन में होगा। अपनी यात्रा के दौरान सद्गुरु लोगों से मिलकर उन्हें मिट्टी बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed