फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Depp: केमिली वास्केज नहीं इस वकील को डेट कर रहे हैं जॉनी डेप, अभिनेता के पति को देंगी तलाक

Fri, 23 Sep 2022 12:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 23 Sep 2022 12:54 PM IST
सार

बीते लंबे समय से अपने हाई प्रोफाइल केस को लेकर चर्चा में रहने वाले हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप एक बार फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Johnny Depp is dating lawyer Joelle Rich who represented him in his UK libel case: reports
जॉनी डेप - फोटो : Social media

बीते लंबे समय से अपने हाई प्रोफाइल केस को लेकर चर्चा में रहने वाले हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी वकील केमिली वास्केज के साथ डेटिंग की अफवाहों के बाद अब एक्टर से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता जॉनी डेप वर्तमान में जोएल रिच को डेट कर रहे हैं। खास बात यह है कि जोएल यूके के मानहानि मामले में उनके वकीलों में से एक हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान है। 

Johnny Depp is dating lawyer Joelle Rich who represented him in his UK libel case: reports
जॉनी डेप - फोटो : Social media

इससे पहले सोशल मीडिया पर खबरें सामने आ रही थी कि जॉनी और उनकी केमिली डेटिंग कर रहे थे। केमिली ने पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मामले में अभिनेता का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, केमिली ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि वह किसी और के साथ रिश्ते में हैं। वहीं, अब जोएल संग उनके रिश्ते को लेकर सामने आई रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि उन दोनों की केमिस्ट्री काफी मजबूत है और दोनों ही इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अपने रिश्ते की शुरुआत के समय दोनों काफी सावधानी से होटल में मिला करते थे।

Shaakuntalam: इस दिन पर्दे पर आएगी महाकवि कालिदास की रचना, सामंथा पेश करेंगी दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी

Johnny Depp is dating lawyer Joelle Rich who represented him in his UK libel case: reports
जॉनी डेप - फोटो : Social media

हालांकि, जोएल उस कानूनी टीम का हिस्सा नहीं थीं, जिसने एम्बर हर्ड मामले में जॉनी का प्रतिनिधित्व किया था। वह इस साल की शुरुआत में वर्जीनिया कोर्ट रूम में मौजूद थीं। रिपोर्ट के अनुसार जोएल की शादी तब हुई थी जब वह जॉनी से मिली थी। लेकिन वह अपने पति को तलाक दे रही हैं, जिसके साथ उनके दो बच्चे भी हैं। साल 2020 में, जोएल जॉनी की टीम में वकीलों में से एक थे, जिन्होंने यूके में उनके परिवाद मामले में उनका प्रतिनिधित्व किया था। 

Shama Sikander: क्या प्रेग्नेंट हैं शमा सिकंदर? फैंस ने पूछा सवाल तो एक्ट्रेस ने आलिया के अंदाज में दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp is dating lawyer Joelle Rich who represented him in his UK libel case: reports
जॉनी डेप

दरअसल, जॉनी ने साल 2018 में द सन अखबार के खिलाफ उसमें छपी एक कहानी को लेकर मुकदमा दायर किया था। यह कहानी उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड ने सुनाई थी। हालांकि, वह ये केस हार गए। वहीं, इस साल की शुरुआत में जॉनी ने एम्बर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीता, जिसमें जूरी ने पाया कि उन्होंने 2018 में अभिनेता पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन्हें बदनाम किया था।

Johnny Depp-Amber Heard: एम्बर हर्ड पर लगा एक और आरोप, फिल्मों में रोल पाने के लिए करती थीं यह काम!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed