फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: एक ही साल में जॉनी लीवर की रिलीज हुईं थीं 25 फिल्में, कभी पेट भरने के लिए घूमकर बेचते थे पेन

Sat, 14 Aug 2021 09:35 AM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 14 Aug 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Johnny Lever Birthday know why Johnny Lever once went into jail special story and facts of Johnny lever life
जॉनी लीवर बर्थडे - फोटो : instagram

फिल्मी दुनिया में कॉमेडी को एक नया रूप देने वाले जॉनी लीवर आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी और हसनुमा किरदार के चलते आज जॉनी लीवर कॉमेडी का प्रतीक माने जाते हैं। जॉनी ने अब तक 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर करोड़ों लोगों के दिलों को जीता। वे बचपन से ही मजाकिया थे। कई लोगों का ये तक कहना है कि जॉनी लीवर भारत के पहले स्टैंड अप कॉमेडियन थे।



बचपन से ही काफी मजाकिया स्वभाव के थे जॉनी
फिल्म जगत में इस किरदार ने कॉमेडी को एक नई ऊंचाई दी। उनको अब तक 13 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। जॉनी का जन्म 14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में हुआ। उनके पिता प्रकाश राव जनमूला हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री में काम किया करते थे। जॉनी बचपन से ही काफी मजाकिया स्वभाव के लड़के थे। वे अक्सर दूसरों के साथ खूब हंसी मजाक करते। इस कारण जॉनी के दोस्त उन्हें खूब पसंद करते थे।

Johnny Lever Birthday know why Johnny Lever once went into jail special story and facts of Johnny lever life
जॉनी लीवर बर्थडे - फोटो : twitter

जॉनी लीवर के दो भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें जॉनी सबसे बड़े हैं। जॉनी बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। इस कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया और पेन बेचने का काम शुरू किया। पेन बेचने के लिए उन्होंने बेहद ही अनोखा तरीका ढूंढा। वे अक्सर बॉलीवुड सितारों की तरह डांस करके पेन बेचा करते थे। इससे उनकी बिक्री अच्छी हो जाती थी। 

Johnny Lever Birthday know why Johnny Lever once went into jail special story and facts of Johnny lever life
जॉनी लीवर बर्थडे - फोटो : Social media

जॉनी का असली नाम जॉनी प्रकाश था। आखिर जॉनी प्रकाश, जॉनी लीवर कैसे बने? इसके पीछे एक बड़ी ही अनोखी कहानी है। जॉनी हिंदुस्तान लीवर में काम किया करते थे। वहां वे करीब 100 किलो से भी ज्यादा वजन के ड्रम को एक जगह से दूसरे जगह बड़ी ही आसानी से पहुंचा देते थे। कंपनी में वे अक्सर अपने दोस्तों के बीच एक्टिंग और कॉमेडी करके उनको खूब हंसाते। यहीं पर उनका नाम जॉनी प्रकाश से जॉनी लीवर पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Lever Birthday know why Johnny Lever once went into jail special story and facts of Johnny lever life
जॉनी लीवर बर्थडे - फोटो : Social media

जॉनी एक मिमिक्री आर्टिस्ट भी थे। इसी वजह से उनको कई स्टेज शो करने का मौका मिला। ऐसे ही एक शो में सुनील दत्त जॉनी लीवर से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने 'दर्द का रिश्ता' फिल्म में जॉनी को पहला ब्रेक दिया। उसके बाद इस स्टार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जॉनी लीवर ने अपने फिल्मी करियर में कई बुलंदियों को छुआ। जॉनी की कई फिल्में उस दौरान सुपर डुपर हिट साबित हुईं।  

विज्ञापन
Johnny Lever Birthday know why Johnny Lever once went into jail special story and facts of Johnny lever life
जॉनी लीवर बर्थडे - फोटो : Social media

साल 2000 में इस एक्टर ने रिकॉर्ड 25 फिल्में कीं। आज इस मशहूर एक्टर को हर कोई जानता है, पर आपको पता है कि जॉनी लीवर को 7 दिनों के लिए एक बार जेल में भी जाना पड़ा था। जॉनी के ऊपर ये आरोप लगा था कि उन्होंने तिरंगे का अपमान किया है। बाद में जॉनी के ऊपर से ये आरोप हटा लिए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed