बॉलीवुड एक्टर और मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की फिल्मों के हम सब दीवाने हैं। एक दौर में तो वो हर फिल्म की जान होते थे। बदलते दौर में भी जॉनी लीवर ने अपनी मौजूदगी कम नहीं होने दी। सोशल मीडिया पर उनकी अक्सर वीडियोज वायरल होती रहती हैं। हाल ही में जॉनी ने अपनी बेटी के साथ पहला वीडियो बनाया और इसमें दोनों झगड़ने लगे।
बेटी के साथ पहली बार ही वीडियो बनाकर झगड़ने लगे जॉनी लीवर, इस बात पर हुई बहस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल जॉनी ने अपनी बेटी जैमी के साथ एक टिकटॉक वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जॉनी और उनकी बेटी उनकी ही फिल्म के डायलॉग पर लिपसिंग कर रहे हैं। जॉनी जहां परेश रावल की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी बेटी अपने पापा के डॉयलॉग बोल रही हैं।
जॉनी लीवर अपने इस वीडियो में हर बार नाम भूल जाते हैं और अपनी बेटी को एक नया नाम दे देते हैं। इस पर उनकी बेटी को गुस्सा आ जाता है। इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए जॉनी ने लिखा, 'मेरी बेटी जैमी लीवर ने यह मेरे लिए किया और अब मैंने यह आपके लिए किया बापू परेश रावल।'
My daughter @Its_JamieLever did this for me, and I did this for you baapu! @SirPareshRawal https://t.co/zQI3PN1ofz
जॉनी लीवर की इस वीडियो पर परेश रावल का रिएक्शन आया है। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद जॉनी भाई, आप हमेशा से मेरे फेवरेट हैं और जितनों को भी मैं जानता हूं उनमें से सबसे बेहतर इंसान आप हैं। जैमी प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ खुशियों का भी पिटारा है। भगवान हमेशा आपके साथ रहे।'
Ha hA hA hA ... Thanks Johny bhai as you are my favourite and one of the finest human being I know of ... Jamie is a hugely talented bundle of joy and fun ... my regards to both of you and be god with you . @iamjohnylever @Its_JamieLever https://t.co/emToikdlbo
मामी फिल्म फेस्टिवल की उल्टी गिनती शुरू, इन श्रेणियों के लिए आमंत्रित की गई फिल्में