फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johny Lever: शादी की 38वीं सालगिरह पर जॉनी लीवर ने शेयर किया प्यारा वीडियो, पत्नी के साथ गुलाबी सेल्फी लेते आए नजर

Sun, 29 May 2022 05:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 29 May 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Johny Lever shares sweet video on 38th wedding anniversary, was seen taking a Gulabi selfie with his wife
जॉनी लीवर और उनकी पत्नी सुजाता - फोटो : Instagram

जॉनी लीवर बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अपनी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय के बल पर उन्होंने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। जॉनी लीवर और उनकी पत्नी सुजाता की शादी को 38 साल हो चुके हैं। अपनी सालगिरह के मौके पर अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो को देख फैंस उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

Johny Lever shares sweet video on 38th wedding anniversary, was seen taking a Gulabi selfie with his wife
जॉनी लीवर और सुजाता लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में जॉनी लीवर और सुजाता अपने इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए गुलाबी कपड़ों में सेल्फी क्लिक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, '38 साल हो गए शादी को, तो हो जाए एक गुलाबी सेल्फी।' बता दें कि जॉनी लीवर और सुजाता की एक बेटी जैमी लीवर और बेटा जैसी लीवर है।

View this post on Instagram

A post shared by Johny Lever (@iam_johnylever)

Johny Lever shares sweet video on 38th wedding anniversary, was seen taking a Gulabi selfie with his wife
जॉनी लीवर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के इस खास दिन पर इंडस्ट्री से जुड़े सितारे और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभिनेता राजपाल यादव ने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई आप दोनों को, ढेर सारा प्यार।' कॉमेडियन सुदेश लेहरी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो जी, हमेशा खुश रहो।' वहीं, एक फैन ने उन्हें सदाबहार जोड़ी बताया, तो दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Johny Lever shares sweet video on 38th wedding anniversary, was seen taking a Gulabi selfie with his wife
जॉनी लीवर - फोटो : अमर उजाला

जॉनी लीवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 2021 में फिल्म 'हंगामा 2' में दिखाई दिए थे। वहीं, अब वह जल्द ही वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1982 की फिल्म 'अंगूर' का रूपांतरण है। फिल्म इसी साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed