हम सभी का इंतजार खत्म हो चुका है! जी हां, 2019 में आई फिल्म 'जोकर' का सीक्वल बनने जा रहा है। हाल ही में निर्देशक टॉड फिलिप्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के दूसरे पार्ट "जोकर: फोली ए ड्यूक्स" की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वहीं अब खबर आ रही है कि 'जोकर 2' में हार्ले क्वीन की भूमिका निभाने के लिए मेकर्स ऑस्कर विजेता लेडी गागा से बातचीत कर रहे हैं।
Joker 2: आ रहा है 'जोकर' का दूसरा पार्ट, क्या लेडी गागा निभाने वाली है हार्ले क्वीन का किरदार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी का इंतजार खत्म हो चुका है! जी हां, 2019 में आई फिल्म 'जोकर' का सीक्वल बनने जा रहा है। हाल ही में निर्देशक टॉड फिलिप्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के दूसरे पार्ट "जोकर: फोली ए ड्यूक्स" की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वहीं अब खबर आ रही है कि 'जोकर 2' में हार्ले क्वीन की भूमिका निभाने के लिए मेकर्स ऑस्कर विजेता लेडी गागा से बातचीत कर रहे हैं।
कैसी होगी फिल्म?
हॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जोकर 2' एक म्यूजिकल फिल्म हो सकती है, जिसमें हार्ले क्वीन के रोल को इंट्रोड्यूज किया जाएगा। अगर मेकर्स लेडी गागा को यह किरदार निभाने के लिए मना लेते हैं तो यह गायिका का पहला सुपरहीरो रोल होगा। इससे पहले, सुसाइड स्क्वाड और एक स्टैंडअलोन फिल्म, बर्ड्स ऑफ प्री सहित जैसी डीसीईयू फिल्मों में मार्गोट रॉबी ने क्वीन की भूमिका निभाई है।
कौन निभाएगा जोकर का किरदार?
वहीं जोकर के किरदार के लिए हॉलीवुड एक्टर जॉकिन फीनिक्स को साइन किया गया है। बता दें कि डीसी (निर्माण कम्पनी) की 2019 में आई फिल्म ‘जोकर’ में करीब 11 साल बाद फीनिक्स ने जोकर का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं जॉकिन स्टारर ‘जोकर’ को 92वें अकादमी पुरस्कारों में सबसे ज्यादा 11 नामांकन मिले थे और जॉकिन को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कैटेगरी में ऑस्कर मिला था।
जोकर के बारे में...
जोकर, एक मानसिक रूप से बीमार कॉमेडियन आर्थर फ्लेक की कहानी है जिसकी पेशेवर और निजी जिंदगी की दुर्घटनाएं उसे जुर्म की दुनिया में धकेल देती हैं। फिल्म में हिंसा के बहुत भयानक दृश्य हैं ।