'जॉली एलएलबी 2', 'पीके' और 'बर्फी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके सौरभ शुक्ला इस वक्त सदमे में है। सौरभ शुक्ला की मां का निधन हो गया है। सौरभ को यह खबर उस वक्त मिली जब वह शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद खबर से बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है। सौरभ शुक्ला बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता है जो अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। सौरभ शुक्ला की मां के निधन की जानकारी 'मुक्काबाज' एक्टर विनीत कुमार सिंह ने ट्विटर पर दी।
सुपरहिट फिल्मों के एक्टर की मां का निधन, बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
विनीत ने ट्वीट करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इसके साथ ही विनीत ने बताया कि सौरभ को मां की निधन की खबर मिली तो उन्होंने किस तरह से रिएक्ट किया। विनीत कुमार सिंह ने लिखा - 'हम लोग शूट के बाद कुछ प्लानिंग कर रहे थे तभी यह खबर मिली कि सौरभ शुक्ला की मां का देहांत हो गया। मैं उनके साथ काफी वक्त तक रहा। जब कोई उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए कह रहा था तो भी उन्होंने उसे मना नहीं किया। सोचिए आप होते तो क्या करते? एक एक्टर की जिंदगी इतनी आसान नहीं होती।'
We were planning something after shoot & the news came that @saurabhshukla_s bhai lost his mother. I was most of the time with him & noticed that he never said no to anybody who were asking for photo & it was endless..
सोचिए आप होते तो क्या करते? Actors life is not easy. #RIP 🙏 pic.twitter.com/3zt9kH8HkH
सौरभ शुक्ला की मां के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने नम आंखों से उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। मनोज बाजपेयी ने विनीत कुमार सिंह के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा - 'मेरी संवेदना सौरभ शुक्ला के साथ है। उनके लिए यह काफी दुखदायी है। भगवान उनकी मां की आत्मा को शांति दे।'
My condolences to @saurabhshukla_s it must be so painful for him.may the soul rest in peace!! https://t.co/sYeoNo8ahF
न केवल मनोज बाजपेयी बल्कि सौरभ शुक्ला के फैंस भी दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। सोशल मीडिया पर वह भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - 'इस खबर को सुनकर बेहद तकलीफ हुई। सौरभ शुक्ला बहुत अच्छे इंसान हैं। भगवान उनकी मां की आत्मा को शांति दे।'
Sad to hear this😔😢 saurabh sir is a gem of a person. Really a humble man he is.... May his mother's soul rest in peace 🙏
विनीत कुमार के पोस्ट पर एक और यूजर ने लिखा - 'यह चीज उनके व्यक्तित्व की गहराइयों, सजगता व सहजता को दर्शाता है। उनकी माताजी के लिये हम प्रशंसकों की तरफ ईश्वर की प्रार्थना।' आपको बता दें, सौरभ शुक्ला को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल हो चुके हैं। सौरभ ने एक पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां की वजह से वह एक्टर बने। मां ने उनके अंदर के एक्टर को पहचाना था और फिल्मों में आने के लिए प्रेरित किया था।'
Sad to hear this😔😢 saurabh sir is a gem of a person. Really a humble man he is.... May his mother's soul rest in peace 🙏
