बॉलीवुड में ऐसे कई अभिनेता है, जिन्होंने अपने लुक्स के चलते फैंस के दिलों पर राज किया है। किसी को बादशाह, तो किसी को रोमांस किंग का टैग मिला है, तो कोई चॉकलेट बॉय कहलाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के पहले चॉकलेट बॉय कौन थे? तो चलिए आज आपको 60 के दौर के अभिनेता जॉय मुखर्जी से मिलवाते हैं, जिन्हें सबसे पहला चॉकलेट बॉय कहा जाता है। जॉय मुखर्जी एक ऐसे अभिनेता थे, जिनका आकर्षण उस समय के सभी अभिनेताओं से अलग था और ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी।
Joy Mukherjee: सलमान नहीं जॉय मुखर्जी ने शुरू किया था शर्टलेस ट्रेंड, इंडस्ट्री के पहले चॉकलेट बॉय बन किया राज
Joy Mukherjee: सलमान नहीं जॉय मुखर्जी ने शुरू किया था शर्टलेस ट्रेंड, फिर इंडस्ट्री के पहले चॉकलेट बॉय बन किया राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में शर्टलेस का ट्रेंड किया शुरू
24 फरवरी 1939 को झांसी में जन्मे जॉय मुखर्जी ने लव इन शिमला से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मी दुनिया में जॉय मुखर्जी को ज्यादा कामयाबी तो नहीं मिली, लेकिन उनके चार्म को काफी पसंद किया जाता था। उनके लंबी हाइट, घने बाल, गोरा रंग और मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आता था। उनकी तुलना हॉलीवुड के सुपरस्टार रॉक हडसन से भी की जाती थी। इन्हीं सब की वजह से उन्हें पहले चॉकलेट बॉय का तमगा भी मिल गया। इसके अलावा इंडस्ट्री में शर्टलेस होने का ट्रेंड सलमान खान ने नहीं बल्कि जॉय मुखर्जी ने ही शुरू किया था।
Selfiee Box Office Prediction: 'पठान' के सामने टिक पाएगी अक्षय कुमार की 'सेल्फी', पहले दिन कितनी होगी कमाई?
फिटनेस को लेकर रहते थे जागरूक
जॉय मुखर्जी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे और फिल्म प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी के बेटे थे। वहीं, वह रिश्ते में किशोर कुमार के भांजे लगते थे और काजोल के अंकल भी थे। दरअसल, जॉय शोमू मुखर्जी के भाई है, जो काजोल के पिता हैं। वहीं, पिता सशाधर मुखर्जी जॉय की फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे और यही वजह भी थी कि कम उम्र में अपनी फिटनेस के दम पर उन्होंने कई युवाओं को मात दे दी थी। उन्हें कुश्ती, मुक्केबाजी भी आती थी और वह फुटबॉल भी खेलते थे। फिल्मों में आने के बाद भी खेल में उनकी दिलचस्पी बनी रही थी।
Mrs Chatterjee Vs Norway: देश के खिलाफ जंग लड़ती दिखेंगी रानी मुखर्जी, दमदार मां बन हुई स्क्रीन पर वापसी
इन फिल्मों में आए नजर
जॉय मुखर्जी कम बॉलीवुड फिल्मों में दिखे, लेकिन लोगों को अपना दीवाना बनाने में सफल रहे। वह जिद्दी, लव इन टोक्यो, हम हिंदुस्तानी शागिर्द, इंस्पेक्टर सहित कई फिल्मों में नजर आए। उनकी पहली फिल्म लव इन शिमला थी, तो आखिरी फिल्म 2013 में आई थी, जिसका नाम लव इन बॉम्बे था। वहीं,73 साल की उम्र में 9 मार्च 2012 को इंडस्ट्री के पहले चॉकलेट बॉय जॉय मुखर्जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Sonu Sood: छा गया बिहार की माटी का लाल अमरजीत जयकर, रूहानी आवाज सुन सोनू सूद ने दे डाला यह बड़ा ऑफर