फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Kajol Love Story: जब अजय-काजोल की जिंदगी में हुई 'हलचल', फिर दोनों के दिल ने कहा- प्यार तो होना ही था

Fri, 24 Feb 2023 07:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 24 Feb 2023 07:01 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Kajol Love story Know about Singham Salaam Venky actors their 24th Marriage Anniversary
अजय देवगन, काजोल - फोटो : अमर उजाला

न रूप भाए....न स्वभाव भाए...फिर भी मन में बस जाए ऐसा होता है प्यार। प्यार न पहली नजर का हो, न ही दो तरफा हो तो इसे पाने में एक अलग ही आनंद आता है। कुछ ऐसा ही मजा हमारे 'सिंघम' यानी अजय देवगन को चुलबुली अंजलि यानी 'काजोल' के दिल पर जीत हासिल करने में आया होगा। स्क्रीन पर फ्लॉप रही यह जोड़ी, रियल लाइफ में इस कदर हिट है कि लोग इनके प्यार की मिसाल देते नहीं थकते हैं। बी-टाउन की आदर्श जोड़ियों में शुमार अजय और काजोल की शादी आज ही के दिन यानी 24 फरवरी को 1999 में हुई थी। तभी से दोनों पावर कपल बन मिसाल पेश कर रहे हैं। इस 24 फरवरी को अपनी 24वीं सालगिरह मनाने जा रहे अजय-काजोल की लव स्टोरी का हर पहलू बताने जा रहे हैं।

Ajay Devgn Kajol Love story Know about Singham Salaam Venky actors their 24th Marriage Anniversary
अजय देवगन, काजोल - फोटो : insta

एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत स्वभाव के दो लोगों के बीच जन्म-जन्म का रिश्ता बन जाना कोई आसान बात नहीं है। लेकिन काजोल और अजय देवगन की कहानी हमारे सामने एक ऐसी मिसाल पेश करती है कि मानो हर न में हां होने का एहसास होता है। दोनों के बीच शुरुआती दौर में सिर्फ और सिर्फ तकरार थी। जहां अजय काजोल के स्वभाव को न पसंद करते थे, वहीं अभिनेत्री को भी 'सिंघम' फूटी-आंख नहीं सुहाते थे। लेकिन कहते हैं न हमारे हाथों की लकीरों में लिखी किस्मत को न कोई मिटा पाया है...न मिटा सकेगा। अजय देवगन को भी कहां पता था कि जिस लड़की को वह घमंडी समझते थे, किसी दिन वह उनकी पत्नी बन उनके दिल पर राज करेगी। 

Ajay Devgn Kajol Love story Know about Singham Salaam Venky actors their 24th Marriage Anniversary
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

अजय और काजोल की पहली मुलाकात साल 1995 में फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी। इसी मुलाकात के बाद अजय देवगन ने यह ठान लिया था कि वो फिर कभी काजोल से नहीं मिलेंगे। लेकिन किस्मत में जो लिखा होता है, वही होता है। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों दोस्त बन गए। यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई। काजोल और अजय की दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि अभिनेत्री, अभिनेता से अपने जीवन की हर छोटी से छोटी बात शेयर करने लगी थीं। यहां तक की काजोल, अजय से रिलेशनशिप को लेकर सलाह लेती थीं क्योंकि उस वक्त दोनों अपनी-अपनी लाइफ में किसी को डेट कर रहे थे। 
Bollywood Stars: हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजाएंगे ये सितारे, जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Kajol Love story Know about Singham Salaam Venky actors their 24th Marriage Anniversary
काजोल और अजय देवगन - फोटो : Instagram

काजोल और अजय दोनों का ही के रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। काजोल और अजय देवगन के ब्रेकअप के बाद दोनों जब अगली फिल्म में काम करने के दौरान मिले तब सिंघम और हमारी चहेती अंजलि के बीच सब कुछ बदल गया था। दोनों के बीच लड़ाइयों का सिलसिला अब शर्मीली मुस्कानों में बदल गया था। काजोल और अजय के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इस स्टार कपल ने यह बात सभी से चार साल तक छिपाकर रखी थी।

विज्ञापन
Ajay Devgn Kajol Love story Know about Singham Salaam Venky actors their 24th Marriage Anniversary
अजय देवगन और काजोल - फोटो : File Photo

चार साल तक छुप छुपकर एक-दूसरे से मिलने और साथ देने के बाद अजय और काजोल ने शादी करने की ठान ली थी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की लव स्टोरी में न किसी को फूल देने की जरूरत पड़ी न ही आई लव यू कहने की, जो भी था जैसा भी था सब दिल में था। काजोल और अजय ने अभिनेता के घर की छत पर परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटी नयासा और बेटा युग।      
Sanjay Leela Bhansali: परफेक्शन के साथ हर किरदार पर काम करते हैं भंसाली, मिल चुके हैं बड़े-बड़े सम्मान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed