संजय लीला भंसाली की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में होती है। उनका जन्म 24 फरवरी 1963 को मुंबई में हुआ था। अपने फिल्म करियर में भंसाली ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। भव्य सेट और अलग कहानी लोगों के सामने पेश करने की कला उन्हें दूसरे निर्देशकों से अलग करती है। संजय हमेशा लीक से हटकर चलने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि वह अक्सर ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाते हैं।
Sanjay Leela Bhansali: परफेक्शन के साथ हर किरदार पर काम करते हैं भंसाली, मिल चुके हैं बड़े-बड़े सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह हर किरदार पर बहुत ही बारीकी से काम करते हैं और इसे बड़े पर्दे पर परफेक्शन के साथ उतारने में अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। भंसाली का कहानी कहने का अलग अंदाज उन्हें बाकी के निर्देशकों से जुदा बनाता है, शायद इसीलिए हर बड़ा सितारा उनके साथ काम करने की चाहत रखता है। संजय एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
Rakhi Sawant-Adil Durrani: ड्राइवर है राखी सावंत का पति आदिल, सच्चाई सामने आते ही फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
बचपन में उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पिता एक प्रोड्यूसर थे, लेकिन असफल होने के बाद उन्होंने शराब का सहारा ले लिया। शराब की बुरी लत की वजह से उन्होंने घर की सारी जिम्मेदारियां छोड़ दीं, जिसके बाद उनकी मां लीला ने दिन रात मेहनत कर परिवार का खर्च उठाया। लीला को रंगमंच पर परफॉर्म करके और लोगों के कपड़े सिलकर घर चलाना पड़ता था। संजय ने फिल्म इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की है। हालांकि, जिस कोर्स में उन्होंने दाखिला लिया था वह उसे पूरा नहीं कर सके थे।
Kangana Ranaut: कंगना ने खुद को बताया मधुबाला की कॉपी, बोली- कॉलेज के दिनों उनके जैसी दिखती थी
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर अस्टिस्टेंट डायरेक्टर की थी। उन्हें सबसे पहला मौका विधु विनोद चोपड़ा ने दिया था। अनिल कपूर की फिल्म 1942: अ लव स्टोरी के एक गाने को संजय ने निर्देशित किया था, जिसके लिए विधु उन्हें क्रेडिट देना चाहते थे। तब उन्होंने अपने नाम के बीच में लीला जोड़ने को कहा था, इससे वह लोगों को यह बताना चाहते थे कि वह जो भी हैं अपनी मां के संघर्षों की वजह से हैं।
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने अजान सुनकर बीच में रोका अपना गाना, वीडियो देख जमकर तारीफ कर रहे फैंस
अपने शानदार फिल्मी करियर में उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक, गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अपने काम का लोहा मनवाया है। वह अलग-अलग श्रेणी में पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। फिल्मी दुनिया में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा भी जा चुका है।
Nayanthara: परिवार की खातिर एक्टिंग से दूर हुईं नयनतारा, संभालेंगी पति के प्रोडक्शन हाउस की कमान