फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VD 12: वीडी 12 के तेलुगु टीजर में चलेगा जूनियर एनटीआर की आवाज का जादू, विजय ने साझा कीं डबिंग सेशन की तस्वीरें

Tue, 11 Feb 2025 06:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 11 Feb 2025 06:00 PM IST
सार

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वीडी 12' अपनी टीजर रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब निर्माता नागा वामसी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि जूनियर एनटीआर ने फिल्म के शीर्षक टीजर के लिए अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन
Jr NTR lends voice for Vijay Deverakonda VD 12 Telugu teaser releasing on 12 February Naga Vamsi shares pics
जूनियर एनटीआर-विजय देवरकोंडा-नागा वामसी - फोटो : एक्स

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विजय निर्देशक गौतम तिन्नानुरी के साथ अपनी अगली स्पाई थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अस्थाई रूप से शीर्षक 'वीडी 12' है। अब इस फिल्म के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जो इसके टाइटल टीजर से जुड़ी हुई है।

Jr NTR lends voice for Vijay Deverakonda VD 12 Telugu teaser releasing on 12 February Naga Vamsi shares pics
वीडी 12 - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

डबिंग सेशन की तस्वीरें वायरल
'वीडी 12' अपने टीजर लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा बटोर रही है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अभिनेता जूनियर एनटीआर ने शीर्षक टीजर के लिए अपनी आवाज दी है। विजय और निर्माता नागा वामसी ने डबिंग सेशन की तस्वीरें साझा कीं। 'वीडी 12' का निर्देशन 'जर्सी' फेम गौतम तिन्नानुरी ने किया है।

Jr NTR lends voice for Vijay Deverakonda VD 12 Telugu teaser releasing on 12 February Naga Vamsi shares pics
नागा वामसी, विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

नागा वामसी का पोस्ट
निर्माता नागा वामसी ने सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर और विजय देवरकोंडा की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे जूनियर एनटीआर अन्ना के साथ एक मजेदार बातचीत। जब भी मुझे आपकी जरूरत पड़ी, आपने हमेशा मेरा साथ दिया, इसके लिए धन्यवाद अन्ना। आपकी आवाज एक ऐसी ताकत है, जो वीडी 12 टीजर की भावनाओं को दूसरे स्तर तक ले जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr NTR lends voice for Vijay Deverakonda VD 12 Telugu teaser releasing on 12 February Naga Vamsi shares pics
विजय देवरकोंडा ने जताई खुशी विजय देवरकोंडा ने जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि कैसे उन्होंने इसे अपने लिए एक बेहतरीन दिन बनाया। विजय ने तस्वीर साझा कर एक्स पर लिखा, 'कल का ज्यादातर समय उनके साथ बिताया। जीवन, समय, सिनेमा के बारे में बातें की। उसी के बारे में हंसे... टीजर की डबिंग के दौरान बैठे रहे, इसे जीवंत होते देख वह भी उतने ही उत्साहित थे, जितना मैं था। एक बेहतरीन दिन के लिए और अपनी पागलपन को हमारी दुनिया में लाने के लिए तारक अन्ना का शुक्रिया। वीडी 12 टाइटल और टीजर कल।' प्रोडक्शन हाउस ने साझा किया उत्साह तस्वीर तुरंत वायरल हो गई। प्रशंसक पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा कर रहे हैं, 'देवरा फॉर देवरकोंडा', जिससे उत्साह और बढ़ गया है। जूनियर एनटीआर की आवाज वाला टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा, 'एक ऐसी कहानी जो देखने लायक थी... अब और भी रोमांचक हो गई है। सुपरस्टार रणबीर कपूर ने वीडी 12 टीजर के लिए अपनी आवाज दी है- जो आपको रोमांचित कर देगी। 12 फरवरी सभी के लिए एक दावत होने जा रही है।' - फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda

विजय देवरकोंडा ने जताई खुशी
विजय देवरकोंडा ने जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि कैसे उन्होंने इसे अपने लिए एक बेहतरीन दिन बनाया। विजय ने तस्वीर साझा कर एक्स पर लिखा, 'कल का ज्यादातर समय उनके साथ बिताया। जीवन, समय, सिनेमा के बारे में बातें की। उसी के बारे में हंसे... टीजर की डबिंग के दौरान बैठे रहे, इसे जीवंत होते देख वह भी उतने ही उत्साहित थे, जितना मैं था। एक बेहतरीन दिन के लिए और अपनी पागलपन को हमारी दुनिया में लाने के लिए तारक अन्ना का शुक्रिया। वीडी 12 टाइटल और टीजर कल।'

विज्ञापन
Jr NTR lends voice for Vijay Deverakonda VD 12 Telugu teaser releasing on 12 February Naga Vamsi shares pics
वीडी 12 - फोटो : एक्स @TheDeverakonda

प्रोडक्शन हाउस ने साझा किया उत्साह
तस्वीर तुरंत वायरल हो गई। प्रशंसक पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा कर रहे हैं, 'देवरा फॉर देवरकोंडा', जिससे उत्साह और बढ़ गया है। जूनियर एनटीआर की आवाज वाला टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा, 'एक ऐसी कहानी जो देखने लायक थी... अब और भी रोमांचक हो गई है। सुपरस्टार रणबीर कपूर ने वीडी 12 टीजर के लिए अपनी आवाज दी है- जो आपको रोमांचित कर देगी। 12 फरवरी सभी के लिए एक दावत होने जा रही है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed