{"_id":"5f1d26e51110ce69553e599c","slug":"jugal-hansraj-birthday-special-here-actors-transformation-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक फिल्म से रातों रात स्टार बना था ये अभिनेता, बाल कलाकार से लेकर अब तक इतना बदला गया लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक फिल्म से रातों रात स्टार बना था ये अभिनेता, बाल कलाकार से लेकर अब तक इतना बदला गया लुक
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जुगल हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चॉकलेटी चेहरे वाले अभिनेता जुगल हंसराज ने एक वक्त में सबको दीवाना बना दिया था। उनकी फिल्म 'पापा कहते हैं' तो याद ही होगी। फिल्म के एक गाने 'घर से निकलते ही..' के लिए आज भी जुगल को याद किया जाता है। बतौर हीरो उनके काम को पसंद किया गया लेकिन जल्द ही जुगल इंडस्ट्री से गायब हो गए। 26 जुलाई को जुगल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
जुगल हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
जुगल हंसराज ने बतौर बाल कलाकार के तौर पर नौ साल की उम्र में फिल्म 'मासूम' से डेब्यू किया। 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में जुगल हंसराज की क्यूटनेस सभी को बहुत पसंद आई। इसके बाद उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 'कर्मा', 'सल्तनत', 'झूठा सच' सहित कई फिल्में कीं।
3 of 5
मयूरी कांगो, जुगल हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
1994 में जुगल हंसराज ने फिल्म 'आ गले लग जा' में लीड रोल के तौर काम किया। फिल्म में उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। गौरतलब है कि जुगल की पहली फिल्म 'मासूम' में भी उर्मिला मातोंडकर थीं। जुगल की दूसरी फिल्म 1995 में 'पापा कहते हैं' रिलीज हुई। इसमें उनके साथ मयूरी कांगो थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जुगल हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
कई सालों बाद जुगल हंसराज ने फिल्म 'मोहब्बतें' से बड़े पर्दे पर वापसी की। इसके बाद वो 'कभी खुशी कभी गम', 'सलाम नमस्ते', 'आ जा नचले', 'प्यार इम्पॉसिबल' और 'कहानी 2' में नजर आए। फिल्मों के अलावा जुगल ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने टीवी शो 'रिश्ता डॉट कॉम' और 'ये है आशिकी' में भूमिकाएं निभाईं।
विज्ञापन
5 of 5
जुगल हंसराज
- फोटो : सोशल मीडिया
जुगल हंसराज ने साल 2014 में जैस्मीन ढिल्लन से शादी की। जैस्मीन न्यूयॉर्क में इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। जुगल न्यूयॉर्क में ही परिवार के साथ बस गए हैं। इस कपल का एक बेटा है। फिल्मों में तो जुगल कम ही दिखते हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस से जुड़े हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।