{"_id":"5f1d2b1ce7877e5b2f4b83e8","slug":"taapsee-pannu-says-kangana-ranaut-did-not-support-me-sonu-nigam-says-i-believe-kangana-on-mahesh-bhatt-matter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तापसी पन्नू ने 'आत्मनिर्भरता' को दिया फिल्मी ट्विस्ट, सोनू ने कहा- 'कंगना की बातों पर भरोसा करने की जरूरत'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तापसी पन्नू ने 'आत्मनिर्भरता' को दिया फिल्मी ट्विस्ट, सोनू ने कहा- 'कंगना की बातों पर भरोसा करने की जरूरत'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत और तापसी पन्नू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तटस्थ रहना पुराने दौर की बाते हैं। अब यहां खेमों में बंटे लोग हैं जो बस बहस शुरू करने के लिए विषय ढूंढते लगते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद से जारी 'वर्बल फायरिंग' की रेंज लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ कंगना रनौत की तरफ खिसक गए हैं, बाकियों ने उनके मुकाबले मोर्चे को संभाल रखा है। इस मसले में अब सोनू निगम ने भी कंगना रनौत का समर्थन कर दिया है, तापसी पन्नू भी अपने बर्थडे प्लान में व्यस्त होने की बजाय कंगना से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
2 of 5
सोनू निगम
- फोटो : SELF
गायक सोनू निगम ने कंगना के निर्देशक महेश भट्ट पर लगाए आरोप का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर कंगना कहती हैं कि महेश भट्ट ने उनकी फिल्म को छोड़ने के लिए उन पर चप्पल फेंक कर मारी थी तो यह हुआ ही होगा। वह कहते हैं, 'मुझे इस इंडस्ट्री में काम करते हुए 25 से 30 साल बीत चुके हैं। हालांकि, मेरे साथ कभी ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ है लेकिन मैं लोगों को अच्छे से समझ चुका हूं। अगर कंगना कहती हैं कि उनके साथ ऐसा हुआ है जो कि बहुत बुरा है तो मुझे लगता है कि उन पर विश्वास करना चाहिए। क्योंकि कोई भी इतना बेवकूफ नहीं है कि इतनी बेकार सी कहानी बनाएगा और अपना नाम खराब करेगा।'
3 of 5
रणवीर शौरी
- फोटो : social media
अभिनेता रणवीर शौरी भी कंगना की बातों का समर्थन करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि कंगना ऐसे वक्त में बहुत से रहस्यों का पर्दाफाश कर रही हैं। यहां जरूरी यह नहीं है कि वह इस समय ये सब बातें क्यों कह रही हैं? यहां जरूरी यह है कि वह कह क्या रही हैं? अगर वह कहती हैं कि उनके जरिए पेश किए गए सभी तथ्य सही हैं तो उन पर गौर करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रनौत और तापसी पन्नू
- फोटो : Social Media
इस बीच, अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना के बीच अलग ही पंगा जारी है। अपने नए बयान में तापसी ने कहा है कि कंगना भले ही बाहरियों के लिए लड़ रही हैं लेकिन उन्होंने कभी उनका समर्थन नहीं किया। जब फिल्म 'पति पत्नी और वो' में एक स्टार किड ने उनकी जगह ले ली थी तब भी कंगना ने उनके फेवर में कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
तापसी का कहना है, 'हम सभी अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। सुशांत भी लड़ रहे थे। 'पति पत्नी और वो' में मुझे एक स्टार किड ने रिप्लेस कर दिया। तब कंगना ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैंने इस बारे में कभी कहा भी नहीं। मैंने स्टार किड्स के कारण कई फिल्में खोई हैं। मैं भी आवाज उठा सकती थी लेकिन मैंने आत्मनिर्भर बनना चुना। और किसी दूसरे का समर्थन नहीं लिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।