{"_id":"5f1d239cb8f7f25ad9602d21","slug":"sonu-sood-suggestion-to-newcomers-who-comes-to-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद की सौ टके की सलाह, कलेजा लोहे का है तो ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद की सौ टके की सलाह, कलेजा लोहे का है तो ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रवासी मजदूरों के मददगार के रूप में चर्चित हुए अभिनेता सोनू सूद ने भीतरी और बाहरी की मौजूदा बहस में थोड़ा और वजन बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के खानदान फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, उनके बच्चों को सफलता थोड़ा जल्दी मिल जाती है लेकिन, बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को बहुत पापड़ बेलने पड़ते हैं।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'जब एक बाहरी व्यक्ति अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई शहर में आता है तो हमें बहुत गर्व होता है। इससे दूसरे लोगों की इच्छाओं को भी बल मिलता है लेकिन, जब कुछ इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं तो यह सबका दिल तोड़ देती हैं। दबाव होता है।'
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद आगे कहते हैं कि 'हजारों लोग हैं जो इस शहर में काम की तलाश में आते हैं। लेकिन, बहुत कम ही लोग हैं जो कुछ अच्छा कर पाते हैं। जब मैं इस शहर में आया था तो मेरे हाथ में मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री तो थी ही और मैं सोच भी रहा था कि लोग मेरे साथ कुछ अलग तरीके से पेश आएंगे लेकिन, ऐसा कुछ नहीं था। मुझे किसी ऑफिस में घुसने तक नहीं दिया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर देख रहे लोगों को सोनू सूद ने सलाह देते हुए कहा, 'मेरे शुरुआती छह से आठ महीने बहुत मुश्किल में गुजरे थे इसलिए, मैं बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को सिर्फ एक ही बात कहना चाहूंगा कि अगर आप लोहे का कलेजा रखते हैं तो ही ऐसे सपने लेकर यहां आना। किसी चमत्कार के होने की आशा मत रखना।'
विज्ञापन
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने कहा कि 'सिर्फ आप दिखने में अच्छे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी प्रोडक्शन हाउस आपको अपनी फिल्म में ले लेगा। एक स्टार किड को आसानी से मौके मिल जाते हैं। उनके पिता को बस एक फोन घुमाना है और निर्देशक और निर्माता से बात करनी है। और उन्हें काम मिल जाएगा। कल को अगर मेरे बच्चे इंडस्ट्री में काम करना चाहें तो शायद उनके लिए भी यह आसान होगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।