जूही असलम को फैंस ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ सीरियल की भारती के रूप में जानते हैं। इस शो से जूही इतनी फेमस हुईं कि लोग उनका असली नाम भूल भारती बुलाने लगे। वहीं सीधी-साधी भारती जिसकी शादी एक ऐसे लड़के से कर दी जाती हैं जिसे वो पसंद तक नहीं करतीं। खैर असल जिंदगी में जूही को उनके सपनों का राजकुमार मिल चुका है।
कभी लोग उड़ाते थे 3 फुट 5 इंच की जूही असलम का मजाक, एक्टिंग ने बदल दी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जूही असलम को पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब लोग उनका खूब मजाक उड़ाते थे। दरअसल जूही की हाइट बहुत कम है। वो 3.5 फुट की हैं। लोगों का व्यवहार उनके प्रति अजीब सा था। लोग न सिर्फ उन्हें काफी अजीब तरह से देखा करते थे, बल्कि ट्रीट भी करते थे।
ये भी पढ़ें- 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' फेम एक्ट्रेस जूही असलम ने दिया बेटे को जन्म, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक बार 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' के कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने उन्हें कॉलेज के बाहर देखा था और सीधा एक्टिंग करने के लिए पूछ लिया। जूही को ये सब भी मजाक लगा लेकिन जब कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने उनके घरवालों से बात की। तब जाकर वो शो का हिस्सा बनीं। ये साल था 2010। ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ के अलावा 28 साल की जूही ने ‘जोधा अकबर’ और ‘कबूल है’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।