{"_id":"5fab949f8ebc3e5be028d11b","slug":"juhi-chawla-birthday-special-here-know-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया बनने के बाद जूही चावला ने फिल्मों की ओर किया था रुख, आमिर-शाहरुख के साथ दीं कई हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिस इंडिया बनने के बाद जूही चावला ने फिल्मों की ओर किया था रुख, आमिर-शाहरुख के साथ दीं कई हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 13 Nov 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जूही चावला 13 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फिल्मों में आने से पहले साल 1984 में जूही ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। हिंदी फिल्मों में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री की ओर रुख किया। वहां कुछ फिल्में करने के बाद जूही ने फिर से बॉलीवुड की ओर रुख किया।
2 of 5
जूही चावला
- फोटो : फाइल
जूही चावला को पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला। फिल्म हिट साबित हुई और इसका फायदा जूही चावला को मिला। इसमें उनके साथ आमिर खान थे। इसके बाद साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में जूही नजर आईं। साल 1992 में उन्होंने फिल्म 'बोल राधा बोल' की, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर थे।
3 of 5
जूही चावला
- फोटो : instagram/juhichawla
जूही चावला ने एक के बाद एक तीन हिट फिल्में 'आईना', 'हम हैं राही प्यार के' और 'डर' दीं। 'हम हैं राही प्यार के' में जूही चावला के करियर का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस माना जाता है। उसमें आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। 1990 से 1999 के बीच जूही चावला की ज्यादातर फिल्में हिट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जूही चावला
- फोटो : फाइल
शाहरुख खान और जूही चावला को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'डर' के बाद वह एक बार फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डुप्लीकेट' में नजर आईं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसमें शाहरुख और जूही की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया। अपनी चुलबुली अदाओं से वे हंसाने में भी कामयाब रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
बेटी के साथ जूही चावला
- फोटो : instagram/juhichawla
जूही चावला अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्में भी कीं जिनमें 'यस बॉस', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' और 'दीवाना मस्ताना' सहित कई फिल्में शामिल हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो जूही ने साल 1995 में कारोबारी जय मेहता से शादी की थी। उनके दो बच्चे जान्हवी और अर्जुन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।