{"_id":"5bea9ea4bdec2269424c148e","slug":"juhi-chawla-birthday-special-refused-to-kiss-this-superstar-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूही चावला ने इस सुपरस्टार खान को 'KISS' करने से कर दिया था साफ इनकार, सेट पर ही हो गई थी लड़ाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूही चावला ने इस सुपरस्टार खान को 'KISS' करने से कर दिया था साफ इनकार, सेट पर ही हो गई थी लड़ाई
Tue, 13 Nov 2018 03:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
juhi chawla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस में शुमार रहीं जूही चावला फिल्मों में अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती थीं। यही वजह थी कि वह फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर पर आसानी से हक जमा लेती थीं। अब बॉलीवुड का नजरिया पूरी तरह से बदल चुका है। जहां पहले डायरेक्टर एक्ट्रेस को 'किस' सीन के लिए राजी करवाने में कड़ी मशक्कत करते थे तो आज ऐसा नहीं है। क्योंकि अब फिल्में इंटीमेंट सीन और 'किस' के बिना बन ही नहीं रही हैं। आज की एक्ट्रेस स्क्रिप्ट के अनुसार खुद को ढालने के लिए आसानी से तैयार हो जाती हैं..लेकिन आपको बता दें कि 90 के दशक में इस जूही चावला ने सुपरस्टार खान को किस करने से साफ मना कर दिया था....आइए जानते हैं जूही के 51 वें बर्थडे पर इसके बारे में...
2 of 5
juhi chawla
साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म 'इश्क' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। फिल्म के सभी किरदारों के साथ-साथ गानें भी हिट हुए थे। फिल्म में जूही के अलावा, आमिर खान, अजय देवगन और काजोल भी मुख्य भूमिका में थीं। वहीं, फिल्म में आमिर और जूही के बीच एक 'किस' सीन फिल्माया जाना था।
3 of 5
juhi chawla
इसके लिए जूही चावला तैयार तो थी लेकिन आमिर खान इस किस सीन में कुछ बदलाव करवाना चाहते थे। वहीं, इन बदलावों के चलते जूही को बहुत असहज लगा और उन्होंने ये किस सीन करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद शूटिंग सेट पर आमिर और जूही के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan and juhi chawla
गौरतलब है कि आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘इश्क’ फिल्म की शूटिंग के दौरान वह पांच से छह बार जूही चावला के साथ झगड़ चुके थे और उनके बीच का यह झगड़ा लंबे समय तक चलता रहा था। आमिर और जूही कई फिल्मों में एक साथ दिखें हैं जिनमें 'दौलत की जंग', 'तुम मेरे हो' और हिट फिल्म 'हम है राही प्यार के' का नाम शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
Aamir Khan
- फोटो : Twitter
बता दें कि साल 1988 में आई फिल्म कयामत से कयामत में आमिर ने बतौर एक्टर जूही के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वहीं, जूही ने साल 1986 में आई फिल्म सल्तनत से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक समय था जब इन दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते थे। फिलहाल जूही फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन हाल ही में आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां रिलीज हुई जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।