फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई एयरपोर्ट पर खो गई जूही चावला की डायमंड इयररिंग, ढूंढने वाले को अभिनेत्री की तरफ से मिलेगा खास इनाम

Mon, 14 Dec 2020 11:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Juhi chawla lost diamond earring tweet going viral will get reward
जूही चावला - फोटो : twitter@@iam_juhi

अभिनेत्री जूही चावला का एक ट्वीट चर्चा में हैं। जूही चावला की डायमंड इयररिंग मुंबई एयरपोर्ट पर कहीं खो गई है। इससे वह काफी परेशान हो गईं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से मदद की गुहार लगाई। साथ ही कहा कि जो कोई भी उनका यह इयररिंग ढूंढ़कर देगा वह उसे उचित इनाम देंगी।

Juhi chawla lost diamond earring tweet going viral will get reward
जूही चावला - फोटो : insatgram/iamjuhichawla

जूही चावला ने लिखा कि ‘सुबह मैं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टी2 गेट नंबर आठ पर जा रही थी। अमीरात काउंटर पर मैंने चेक इन किया। सिक्योरिटी चेक इमीग्रेशंस हुआ, इसी बीच कहीं मेरी डायमंड इयररिंग गिर गई। अगर कोई मेरी मदद कर पाए तो मैं बहुत खुश हो जाऊंगी। आप पुलिस को जानकारी दीजिए, मैं आपको इनाम दूंगी। ये मेरा मैचिंग पीस है जिसे मैं 15 साल से लगातार पहन रही हूं। प्लीज ढूंढने में मदद कीजिए। धन्यवाद।‘

 

Juhi chawla lost diamond earring tweet going viral will get reward
जूही चावला - फोटो : insatgram/iamjuhichawla

अपने इस पोस्ट के साथ जूही चावला ने डायमंड इयररिंग के दूसरे पीस की तस्वीर भी साझा की है जिसे उन्होंने हाथों से पकड़ रखा है। उन्होंने यह ट्वीट बीते रविवार को किया था। जूही की इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। जल्द ही उनका यह ट्वीट वायरल हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi chawla lost diamond earring tweet going viral will get reward
जूही चावला - फोटो : twitter@iam_juhi

कुछ समय पहले जूही चावला ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) पर जमकर भड़ास निकाली थी। वह जिस काउंटर पर खड़ी थीं वहां लोगों की भारी भीड़ थी। जूही चावला ने एयरपोर्ट अधिकारियों से अपील करते हुए कहा था कि लंबे समय से यात्री यहां फंसे हुए हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक बताया।

विज्ञापन
Juhi chawla lost diamond earring tweet going viral will get reward
जूही चावला - फोटो : insatgram/iamjuhichawla

बता दें कि जूही चावला ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से की। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया। वहां कुछ फिल्में करने के बाद जूही ने फिर से बॉलीवुड की ओर रुख किया। जूही चावला को पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला। फिल्म हिट साबित हुई और इसका फायदा जूही चावला को मिला। इसके बाद उन्होंने 'बोल राधा बोल' 'आईना', 'हम हैं राही प्यार के' और 'डर' सहित अन्य हिट फिल्में दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed