फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahira khan: पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Mon, 14 Dec 2020 11:33 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 14 Dec 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Mahira Khan Covid 19 Positive Latest News Updates in Hindi: pakistani actress mahira khan tested corona positive living in isolated zone
माहिरा खान

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। माहिरा खान ने अपने सोशल मीडिया से जानकारी दी कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि साल 2017 में हिंदी फिल्म रईस से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं माहिरा खान ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने की अपील की है।

Mahira Khan Covid 19 Positive Latest News Updates in Hindi: pakistani actress mahira khan tested corona positive living in isolated zone
माहिरा खान

माहिरा खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरी कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आइसोलेट हो गई हूं। उन्होंने आगे लिखा कि उन सभी लोगों को जानकारी दे दी गई है, जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए थे। उन्होंने लिखा कि यह बहुत कठिन समय है और यह जल्दी ठीक हो जाएगा। इंशाअल्लाह। उन्होंने आगे लिखा कि कृपया करके मास्क पहनिए और रियायतों का ध्यान रखिए। अपने और दूसरों के लिए। माहिरा ने आगे लिखा कि प्रार्थनाओं और मूवी की सलाह का स्वागत है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahira Khan (@mahirahkhan)

Mahira Khan Covid 19 Positive Latest News Updates in Hindi: pakistani actress mahira khan tested corona positive living in isolated zone
mahira khan

माहिरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो पाकिस्तान की काफी मशहूर अभिनेत्री हैं और शाहरुख खान के साथ रईस फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माहिरा खान का जन्म 21 दिसंबर 1984 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। माहिरा फिल्मों के अलावा कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahira Khan Covid 19 Positive Latest News Updates in Hindi: pakistani actress mahira khan tested corona positive living in isolated zone
mahira khan

वहीं इसी साल जून में माहिरा खान ने अपनी लव लाइफ के बारे खुलासा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान माहिरा ने सलीम करीम के बारे में बातचीत की थी। माहिरा ने एक इंटरव्यू के जरिए कहा था कि मेरे ड्रामा शो हमसफर में एक लाइन थी, जो मुझे बहुत पसंद है। जहां अशर खीरत से कहता है, पता नहीं तुम मुझे किस नेकी के बदले मिली हो। मुझे भी यही लगता है। मुझे नहीं पता मैंने क्या किया, मगर मैंने कुछ तो किया है जिसके बदले मुझे सलीम मिले हैं।

विज्ञापन
Mahira Khan Covid 19 Positive Latest News Updates in Hindi: pakistani actress mahira khan tested corona positive living in isolated zone
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि माहिरा खान ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर अली अक्सारी से लव मैरिज की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका और साल 2015 में ये शादी टूट गई। माहिरा का अब 11 साल का एक बेटा भी है। माहिरा खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे की थी। साल 2011 में उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म बोल में काम किया था। इसके बाद माहिरा ने कई टीवी सीरियल में काम किया और वो पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed