{"_id":"5a2eaed34f1c1b7a548c2524","slug":"juhi-chawla-said-bollywood-actress-does-not-involve-in-any-activity-if-there-is-no-good-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना वजह कहीं नहीं जातीं जूही चावला, फिल्मों से दूर इन दिनों इस काम में हैं मशगूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना वजह कहीं नहीं जातीं जूही चावला, फिल्मों से दूर इन दिनों इस काम में हैं मशगूल
Mon, 11 Dec 2017 09:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Dec 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री किसी भी ऐसे गतिविधि में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं जिसके पीछे एक अच्छी वजह न हो। जूही चावला ने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही। अभिनेत्री रविवार को दक्षिण मुंबई स्थित कफ परेड रेसीडेंट्स एसोसिएशन (सीपीआरए) के निवासियों के साथ ‘प्लास्टिक फ्री कफ परेड ’ वॉक में हिस्सा लेने पहुंची थीं।
2 of 5
उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा अगले साल से प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर खुशी जताई। सरकार ने मई 2018 से महाराष्ट्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की योजना बनाई है।
3 of 5
सरकार निजी कार्यालयों में इस प्रतिबंध को लागू करने से पहले सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों और राज्य संचालित कार्यक्रमों में 2018 की शुरुआत से प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। जूही ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि इसकी शुरुआत हुई और यह मुहिम आगे बढ़नी चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उन्होंने कहा, ‘जब से मैंने सुना है कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने निर्णय किया है कि अगले गुड़ी पाड़वा से सभी प्लास्टिक थैलों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, मैं बहुत खुश हूं।’
विज्ञापन
5 of 5
जूही ने आगे कहा, ‘बहुत लोग सोचेंगे कि यह कैसे संभव है क्योंकि प्लास्टिक बैग्स का इस्तेमाल बहुत सुविधाजनक है। लेकिन यह जरूरी है। हर दिन प्लास्टिक के कारण हजारों-लाखों जानवरों और पक्षियों की मौत हो जाती है। हमारा पानी प्रदूषित हो रहा है। हमारे बच्चे कल क्या खाएंगे या पीएंगे? इसलिए यह उपयोगी होने से ज्यादा नुकसानदेह है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।