फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LUX गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2017: करीना से पूछा कौन है उनकी फेवरेट हीरोईन? मिला ये जवाब

Mon, 11 Dec 2017 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Dec 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan said that women are capable of fighting in every situation of life

करीना कपूर खान ने कहा कि महिलाएं जीवन में हर परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हैं। करीना ने मुंबई में रविवार रात लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट के मौके पर महिला सशक्तीकरण के बारे में बात की।



ये भी पढ़ें- भारत को Oscar में मिली जगह, लाइब्रेरी में शामिल हुईं इन 3 फिल्मों की स्क्रिप्ट

Kareena Kapoor Khan said that women are capable of fighting in every situation of life

करीना से जब जायरा के साथ विमान में हुई छेड़खानी की घटना पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक श्रेष्ठ हैं। हम योद्धा हैं और हमारी जिंदगी में जो भी परिस्थिति आती है फिर वह व्यक्तिगत जीवन में आए या पेशेवर, हम उसका योद्धा के रूप में सामना करते हैं।’

ये भी पढ़ें- आज खुश बहुत हैं अमिताभ, सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या 8 करोड़ के पार

Kareena Kapoor Khan said that women are capable of fighting in every situation of life

उन्होंने कहा, ‘हम देवी लक्ष्मी को पूजते हैं वह महिला हैं और जब हम अपनी भूमि के बारे में बात करते हैं तो उसे भी हम मातृभूमि कहते हैं इसलिए महिलाएं अधिक श्रेष्ठ हैं।’ आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, फातिमा सना, भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों के साथ ही जायरा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan said that women are capable of fighting in every situation of life

करीना से जब पूछा गया कि मौजूदा समय में उन्हें बॉलीवुड की कौन सी अभिनेत्री अधिक पसंद है तो उन्होंने कहा, ‘सभी अभिनेत्रियां, फिर चाहे वह आलिया हों, दीपिका हों या कटरीना कैफ। मुझे लगता है कि इन सभी ने अपने करियर में महान उपलब्धियां हासिल की हैं। चूंकि हम 12-15 सालों से एक साथ काम कर रहे हैं इसलिए एक नाम लेना जायज नहीं होगा, मेरे लिए हर कोई बेहतर है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed