{"_id":"601efc7a8ebc3e4c8722555a","slug":"juhi-chawla-salman-khan-love-affairs-see-latest-pictures-of-actress-doing-organic-farming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान, देखिए फिल्मी दुनिया से दूर कैसी लगने लगी हैं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी जूही चावला से शादी करना चाहते थे सलमान, देखिए फिल्मी दुनिया से दूर कैसी लगने लगी हैं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला और सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में वर्षों तक अपने अभिनय और मासूमियत के बलबूते राज करने वाली जूही चावला एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर को बहुआयामी मोड़ दिया है। उन्हें जब जो सही लगा, उन्होंने किया। पहले अपनी अदाओं से लोगों के दिलों में जगह बनाई और देखते देखते सुपरस्टार बन गईं। उसके बाद धीरे-धीरे अभिनय से किनारा करते हुए एंटरप्रेन्योर बनीं और अब ऑर्गेनिक खेती में पैर जमा रही हैं।
2 of 5
juhi chawla
- फोटो : इंस्टाग्राम
भले ही जूही अब फिल्मों और इस फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन लोगों के मन में उनके लिए प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। जूही भी इस बात से बेहद संतुष्ट नजर आती हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी को केवल एक फिल्म स्टार के तौर पर नहीं जिया, बल्कि कई तरह के सफल प्रयोग किए।
3 of 5
खेती करती हुई जूही
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक वक्त था जब सलमान खान भी जूही की अदाओं से घायल हो गए थे। सलमान जूही सो प्यार करने लगे थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे। इतना ही नहीं, सलमान ने इस बारे में जूही के पिता से भी बात की थी, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। इस वजह से दोनों का रिश्ता नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्चों के साथ जूही चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि अब जूही सलमान ही नहीं, पूरी फिल्मी दुनिया से ही दूर हैं। वो अपने पति जय मेहता और दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। जूही इन दिनों ऑर्गेनिक फार्मिंग पर ज्यादा ध्यान देती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जूही चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम
बहरहाल, जूही भले ही अब बड़े पर्दे पर न दिखती हों लेकिन फैंस आज भी उनके उतने ही दीवाने हैं। फैंस का मानना है कि बीतते समय के साथ जूही और भी सुंदर और प्यारी दिखने लगी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।