एयरपोर्ट पर खराब व्यवस्था को लेकर भड़कीं जूही चावला, वीडियो साझा कर बोलीं- ‘शर्मनाक है ये’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूही चावला ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। उनके आस-पास लोगों की भारी भीड़ है जो कि काउंटर पर लाइन में खड़े हैं। जूही चावला ने एयरपोर्ट अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि लंबे समय से यात्री यहां फंसे हुए हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को शर्मनाक बताया।
जूही चावला लिखती हैं कि 'एयरपोर्ट और सरकार के अधिकारियों से अपील है कि तत्काल प्रभाव से ज्यादा अधिकारी नियुक्त करें और एयरपोर्ट हेल्थ क्लीयरेंस के लिए ज्यादा काउंटर बनाएं। सभी यात्री लंबे समस से यहां फंसे हुए हैं। एक के बाद एक विमान। बेहद खराब और शर्मनाक स्थिति।'
Request the Airport and Govt authorities to IMMEDIATELY deploy more officials and counters at the Airport Health clearance ... all passengers stranded for hours after disembarking .. ... flight after flight after flight .....Pathetic , shameful state ..!!@AAI_Official pic.twitter.com/rieT0l3M54
53 वर्षीय अभिनेत्री जहां खड़ी हैं उनके पास खड़े एक सहयात्री को एयरपोर्ट स्टाफ से बात हुए सुना जा सकता है कि 'इतनी भीड़ की वजह से कोरोना का संक्रमण फैलेगा। स्थिति के लिए आपकी जिम्मेदारी है।' जूही चावला जहां खड़ी हैं वहां से साफ दिख रहा है कि किस तरह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं।
जूही चावला के इस ट्वीट पर एएआई ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, 'आपको जो परेशानी हुई उसके लिए हमें खेद है। कृपया हमें बताएं कि आप किस एयरपोर्ट पर हैं ताकि हम इस मुद्दे को जल्दी से जल्दी सुलझा सकें।'
Dear Ma'am
We sincerely apologise for the inconvenience caused. Request you to please let us know which airport are you travelling from, so that we may escalate this issue at the earliest.
Thank you,
Team AAI@HardeepSPuri @MoCA_GoI