फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaali Controversy: ‘काली’ की निर्देशक लीना की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली की कोर्ट ने जारी किया समन, जानें पूरा मामला

Mon, 11 Jul 2022 05:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Jul 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Kaali controversy Delhi Court has issued summons to filmmaker Leena Manimekalai and others
फिल्म प्रोड्यूसर लीना मणिमेकलई - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक लीना मणिमेकलाई अपनी डॉक्युमेंट्री 'काली' की वजह से विवादों में हैं। इस डॉक्युमेंट्री में लीना ने 'मां काली' की ऐसी छवि दिखाई गई थी, जो किसी को बर्दाश्त नहीं हुई। इसी वजह वह कानूनी पचड़े में भी फंस गई हैं। लीना के खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हुई है और अब दिल्ली की एक अदालत ने लीना के लिए समन भी जारी कर दिया है। 

Kaali controversy Delhi Court has issued summons to filmmaker Leena Manimekalai and others
लीना मणिमेकलई - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दिल्ली की एक अदालत ने लीना मणिमेकलाई के लिए समन जारी किया है। यानी अब उन्हें कोर्ट में पेश होकर अपनी बात रखनी होगी। कोर्ट की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी। कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि उनके खिलाफ आदेश पारित होने से पहले सुनवाई करनी जरूरी है। बता दें कि लीना मणिमेकलाई ने अपनी डॉक्युमेंट्री 'काली' में मां काली के एक हाथ में सिगरेट दिखाई थी और दूसरे हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा दिखाया था।  

Kaali controversy Delhi Court has issued summons to filmmaker Leena Manimekalai and others
लीना मणिमेकलई - फोटो : सोशल मीडिया

लीना मणिमेकलाई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस डॉक्युमेंट्री का पोस्टर शेयर किया था, जिस पर खूब बवाल हुआ। ट्विटर की तरफ से लीना के इस पोस्ट को हटा दिया गया है लेकिन उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। डायरेक्टर के खिलाफ देश के पांच राज्यों में एफआईआर मुकदमा दर्ज हुआ है। निर्माता के खिलाफ यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में एफआईआर दर्ज हुई है। इसके अलावा, लीना को चौतरफा आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने लीना की डॉक्युमेंट्री को बैन करने की मांग हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaali controversy Delhi Court has issued summons to filmmaker Leena Manimekalai and others
लीना मणिमेकलाई - फोटो : सोशल मीडिया

लीना का बयान
'काली' के पोस्टर पर मचे बवाल के बाद लीना की तरफ से बयान भी जारी किया था। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, "मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। जब तक मैं जीवित हूं, मैं एक ऐसी आवाज बनकर रहना चाहती हूं जो निडर होकर बोलती रहे। अगर इसकी कीमत मेरी जिंदगी है, तो इसे दिया जा सकता है।" जब इस पर विवाद बढ़ने लगा तक लीना ने तमिल में पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक शाम काली प्रकट होती हैं और टोरंटो की सड़कों पर घूमने लगती हैं। यदि आप इस फिल्म को देखेंगे तो आप मेरी गिरफ्तारी की मांग करने की बजाए मुझसे प्यार करने लगोगे।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed