{"_id":"62cc232a1756f23acb348d75","slug":"kaali-poster-row-vivek-agnihotri-targets-leena-manimekalai-he-said-can-someone-dismantle-such-crazy-wokes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kaali Poster Row: पोस्टर विवाद में विवेक अग्निहोत्री ने लीना पर साधा निशाना, कहा- क्या कोई ऐसे पागल...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kaali Poster Row: पोस्टर विवाद में विवेक अग्निहोत्री ने लीना पर साधा निशाना, कहा- क्या कोई ऐसे पागल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवी काली के विवादित पोस्टर को लेकर चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ कहीं एफआईआर दर्ज कराई गई है तो कहीं पुतला फूंका जा रहा है। इसको लेकर सड़क से सोशल मीडिया तक बहस और बवाल हो रहा है। आए दिन इसपर किसी न किसी का बयान सामने आ रहा है। वहीं पोस्टर विवाद मामले में दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई और अन्य को समन जारी कर 6 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है।
2 of 4
leena manimekalai
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी कटाक्ष किया है। लीना ने एक इंटरव्यू के दौरान उस विवादित पोस्टर का समर्थन किया था, जिसमें देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। विवेक अग्निहोत्री ने लीना मणिमेकलाई के एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि- क्या कोई इन पागलों को खत्म कर सकता है? इसके बाद उन्होंने बहुत से हंसने और क्रेजी वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 11, 2022
3 of 4
leena manimekalai
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने ये ट्वीट लीना के उस ट्वीट पर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'मेरी काली क्वीर है। वह एक स्वतंत्र आत्मा है। वह पितृसत्ता पर थूकती है। वह हिंदुत्व को खत्म करती है। वह पूंजीवाद को नष्ट करती है, वह अपने हजार हाथों से सभी को गले लगाती है'। लीना ने देवी काली के पोस्टर में उनको सिगरेट पीते हुए तो दिखाया ही था, साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा भी नजर आ रहा था। इसी को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
leena manimekalai
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के बाद लीना को लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए निंदा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर ने लीना मणिमेकलाई के उस ट्वीट को हटा दिया था, जिसमें उन्होंने फिल्म 'काली' का पोस्टर लगाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।