फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars Education: सिर्फ 12वीं तक पढ़े हैं बॉलीवुड के ये सितारे, इस एक्ट्रेस ने तो 6वीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई

Mon, 11 Jul 2022 06:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 11 Jul 2022 06:30 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता जल्द ही ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में नजर आने वाले हैं। ऐसे में एक्टर जमकर अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Know About These Least Educated Bollywood Actors From Salman Khan to Katrina Kaif
Bollywood Stars Education - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता जल्द ही ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में नजर आने वाले हैं। ऐसे में एक्टर जमकर अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में अपनी फिल्म शमशेरा के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अभिनेता ने अपने एजुकेशनल बैकग्राउंड को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। रणबीर कपूर ने बताया कि कपूर परिवार में 10वीं पास करने वाले वह पहले लड़के हैं। इतना ही नहीं इस दौरान अभिनेता ने यह भी बताया कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उन्हें 54.3 फ़ीसदी मार्क्स मिले थे। हालांकि, अभिनेता इंडस्ट्री के पहले ऐसे कलाकार नहीं हैं, जो पढ़ाई से जी चुराते हो। मनोरंजन जगत में ऐसे कई कलाकार है, जो मुश्किल से 12वीं पास हैं। आइए जानते हैं इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

Know About These Least Educated Bollywood Actors From Salman Khan to Katrina Kaif
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत 

फिल्म इंडस्ट्री की पंगा गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत बचपन से ही मनोरंजन जगत में आना चाहती थी। लेकिन माता-पिता की बात मानकर वह डॉक्टर बनने की राह पर चल पड़ी। लेकिन उनका मन हमेशा से ही अपने सपने की ओर था। ऐसे में एक्ट्रेस 12वीं क्लास में फेल होने के बाद घर छोड़कर दिल्ली भाग गईं और आज इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री हैं।

Know About These Least Educated Bollywood Actors From Salman Khan to Katrina Kaif
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेता है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि पढ़ाई के दिनों में अभिनेता कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। अर्जुन कपूर कंगना की तरह 12वीं के बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने स्कूल जाना ही बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About These Least Educated Bollywood Actors From Salman Khan to Katrina Kaif
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर 

कपूर खानदान की लाडली और बॉलीवुड की मशहूर अदाकाराओं में से एक अभिनेत्री करिश्मा कपूर बचपन से ही पढ़ाई से दूर भगाती थी। उनका ध्यान सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही रहा। यही वजह थी कि उन्होंने छठवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर सिर्फ पांचवी पास हैं।

विज्ञापन
Know About These Least Educated Bollywood Actors From Salman Khan to Katrina Kaif
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान

हिंदी सिनेमा के भाईजान कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान भी पढ़ाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। सल्लू भाई सिर्फ 12वीं पास हैं। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित सेंट सेंटस्टैनिसलॉस हाई स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज में एडमिशन भी लिया था, लेकिन मॉडलिंग की वजह से उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed