फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिल गई नई दयाबेन? इस अभिनेत्री ने दिया ऑडिशन

Mon, 11 Jul 2022 06:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Jul 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Aishwarya Sakhuja opens on playing dayaben role instead of Disha Vakani in show
दिशा वकानी, ऐश्वर्या सखुजा - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चित टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सब इसे खूब पसंद करते हैं। इस शो की लोकप्रियता का आलम यह है कि शो का हर किरदार दर्शकों को अपने घर का सदस्य जैसा लगने लगा है। यही वजह है कि जब से दयाबेन का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दिशा वकानी ने यह शो छोड़ा है फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन उनकी वापसी की खबर सामने आती रहती हैं, लेकिन अभी तक दिशा ने वापसी नहीं की। अब खबर है कि इस शो में दयाबेन के लिए एक नई अभिनेत्री से संपर्क किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा इस शो में दयाबेन बनकर लौट सकती हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Aishwarya Sakhuja opens on playing dayaben role instead of Disha Vakani in show
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में दयाबेन का किरदार निभाने के लिए ऐश्वर्या सखुजा से संपर्क किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या सखुजा ने दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। दरअसल इस बारे में खुद ऐश्वर्या ने भी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा, 'मैंने इस रोल के टेस्ट दिया था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे कर पाऊंगी।'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Aishwarya Sakhuja opens on playing dayaben role instead of Disha Vakani in show
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में दिशा वकानी ने इस शो को अलविदा कर दिया था। मगर, इतने साल बीतने के बाद भी दर्शक उनकी मौजूदगी को मिस करते हैं। अक्सर शो में उनके कमबैक की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन बाद में इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया। बीच-बीच में कई और एक्ट्रेस का नाम भी उनके किरदार से जुड़ता नजर आया है, लेकिन अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हो पाया है। हालांकि निर्माता असित मोदी ने हाल ही में घोषणा की कि वह जल्द ही दयाबेन को पेश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Aishwarya Sakhuja opens on playing dayaben role instead of Disha Vakani in show
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऐश्वर्या सखुजा ने टीवी के कई शोज में काम किया है। उन्हें 'सास बिना ससुराल', 'मैं ना भूलूंगी', 'त्रिदेवियां' और 'कृष्णादासी' जैसे शो करने के लिए जाना जाता है। ऐश्वर्या सखुजा ने हाल ही में रामसे हंट सिंड्रोम से जूझने के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि उस चरण के दौरान उन्हें काफी इमोशनल उथल-पुथल का सामना करना पड़ा, क्योंकि एक एक्टर के लिए अपना चेहरा ही सब कुछ होता है। बता दें कि ऐश्वर्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वह अपने पति रोहित नाग के साथ सोशल मीडिया पर भी वीडियो पोस्ट करती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed