फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Gray Man: धनुष के लिए भारत आएंगे 'द ग्रे मैन' के डायरेक्टर, वीडियो जारी कर कहा- तैयार हो जाएं...

Mon, 11 Jul 2022 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Jul 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
The Gray Man Director Russo Brothers to Visit India For Dhanush Chris Evans ryan Gosling Film Promotion
धनुष-रूसो ब्रदर्स - फोटो : सोशल मीडिया

रुसो ब्रदर्स नेटफ्लिक्स पर अपनी नई फिल्म 'द ग्रे मैन' के लॉन्च के लिए जल्द ही भारत आ रहे हैं। निर्देशक जोड़ी एंथनी और जो रूसो  भारत में एक्टर धनुष के साथ इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे। वे मुंबई में फिल्म के प्रीमियर पर फैंस के साथ रूबरू होंगे। धनुष के अलावा इस फिल्म में क्रिस इवांस और रयान गोसलिंग भी हैं। 

The Gray Man Director Russo Brothers to Visit India For Dhanush Chris Evans ryan Gosling Film Promotion
रूसो ब्रदर्स - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को वीडियो के जरिए दिया संदेश

भारत आगमन से पहले रूसो बंधुओं ने अपने भारतीय फैंस को एक वीडियो के जरिए संदेश भी दिया है। उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा, 'हम अपनी नई फिल्म 'द ग्रे मैन' के लिए अपने प्रिय मित्र धनुष से मिलने भारत आ रहे हैं। हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। तैयार हो जाएं, जल्द ही मिलते हैं।' इस वीडियो में धनुष भी 'द ग्रे मैन' के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। धनुष ने कहा, 'यह अविश्वसनीय था। यह फिल्म एक रोलर-कोस्टर है, इसमें एक्शन से लेकर ड्रामा तक सबकुछ है। मैं बहुत आभारी हूं कि अविश्वसनीय लोगों से भरी इस फिल्म में इस भूमिका को निभाने का मुझे मौका मिला।'

The Gray Man Director Russo Brothers to Visit India For Dhanush Chris Evans ryan Gosling Film Promotion
द ग्रे मैन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म को जो रूसो, क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफन मैकफली ने लिखा है। 'द ग्रे मैन' का निर्माण जो रोथ, जेफरी किर्शेनबाम, एंथोनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका और क्रिस कास्टाल्डी द्वारा किया गया है। फिल्म को बड़े पर्दे पर न लाकर इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Gray Man Director Russo Brothers to Visit India For Dhanush Chris Evans ryan Gosling Film Promotion
द ग्रे मैन - फोटो : सोशल मीडिया
इस किताब पर आधारित है फिल्म

'द ग्रे मैन' मार्क ग्रेनी की इसी नाम की किताब पर आधारित है। इनमें रयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, जेसिका हेनविक, वैगनर मौरा, धनुष, बिली बॉब थॉर्नटन, अल्फ्रे वुडार्ड, रेगे-जीन पेज, जूलिया बटर, एमे इकवाकोर और स्कॉट हेज शामिल हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed