{"_id":"62cc15e7f922b32fdb147a0d","slug":"youtuber-gaurav-taneja-and-captain-ritu-rathee-taneja-love-story-and-marriage-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gaurav Taneja Love Story: बहुत खास थी गौरव तनेजा से कैप्टन रितु की पहली मुलाकात, को-पायलट के जरिए हुई थी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gaurav Taneja Love Story: बहुत खास थी गौरव तनेजा से कैप्टन रितु की पहली मुलाकात, को-पायलट के जरिए हुई थी बात
यूट्यूबर गौरव तनेजा इन दिनों चर्चा में हैं। गरअसल उनको नोएडा के एक मेट्रो स्टेशन पर बिना अनुमति के अपना जन्मदिन मनाने और वहां भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। नोएडा सेक्टर 49 पुलिस ने गौरव तनेजा को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया। हालांकि देर रात उनको जमानत पर रिहा भी कर दिया गया था। गौरव तनेजा पर धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप लगा था और धारा 188 के तहत उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था। गौरव अक्सर अपनी पत्नी रितु राठी तनेजा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड करते रहते हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी और इनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।
2 of 4
गौरव तनेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान गौरव तनेजा ने खुलासा किया था कि रितु के साथ उनकी मुलाकात नोएडा के एक होटल में हुई थी। उस दौरान दोनों की कोई बातचीत नहीं हुई थी। रितु को लगा था कि गौरव एक बिजनेस मैन हैं। लेकिन जब एकबार फिर से दोनों की मुलाकात हुई तो रितु को पता चला कि वह भी एयरलाइंस में कैप्टन हैं। उस समय गौरव हर 6 महीने में ट्रेनिंग के लिए नोएडा आते थे। गौरव ने जब पहली बार रितु को देखा तब वह पाइलेट की यूनिफॉर्म में थीं।
3 of 4
गौरव तनेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरव का पार्टनर रितु का को-पायलट था। फिर अगले दिन जब गौरव तनेजा और उनका पार्टनर साथ में ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तब को-पायलट ने रितु से भी साथ में बैठकर नाश्ता करने के लिए कहा। जब रितु वहां गई तो उन्होंने गौरव से मिलवाया। रितु को ये जानकर काफी खुशी हुई रि गौरव भी पायलेट हैं। दोनों ने साथ में नाश्ता किया और चले गए। रितु के मन में गौरव के लिए कुछ-कुछ होने लगा था। लेकिन रितु गौरव का पूरा नाम नहीं जानती थीं। बाद में उन्होंने होटल के रिसेप्शन से उनका पूरा नाम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रितु राठी, गौरव तनेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर एक दिन रितु ने गौरव को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। बस यहीं से बातों का सिलसिला शुरू हो गया। मई में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और सितंबर में इनकी शादी तय हो गई। अब तो दोनों की शादी को छह साल हो चुके हैं और दो बेटियां भी हैं। गौरव तनेजा के इंस्टाग्राम पर 33 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो वहीं रितु के 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।