{"_id":"603a4ca7c0cabb54b358100a","slug":"kaashvie-nair-debut-film-sardar-ka-gradson-to-release-on-netflix-john-abraham-aditi-rao-rakulpreet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म में अर्जुन कपूर के दादा बने जॉन अब्राहम, नीना गुप्ता ने कबूल की करियर की सबसे बड़ी चुनौती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म में अर्जुन कपूर के दादा बने जॉन अब्राहम, नीना गुप्ता ने कबूल की करियर की सबसे बड़ी चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर-नीना गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक शशिलाल नायर की बेटी काशवी जिस हिंदी फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रही हैं, वह फिल्म अब सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर और हीरोइन राकुलप्रीत का दिल भले इस खबर से खट्टा हुआ हो लेकिन सच यही है कि बॉक्स ऑफिस पर अब छोटी फिल्मों के लिए इस साल कोई जगह नहीं है। अर्जुन कपूर की इस फिल्म का नाम है ‘सरदार का ग्रैंडसन’। भले फिल्म का टाइटल इसके अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ की सीक्वेल होने का भ्रम देता हो लेकिन यहां अर्जुन कपूर के दादाजी के रोल में दिखने वाले हैं जॉन अब्राहम।
2 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दो साल पहले जॉन अब्राहम और एम्मे एंटरटेनेमेंट ने मिलकर अनुजा चौहान की कहानी पर एक फिल्म बनाने का एलान किया था। ये फिल्म भारत पाकिस्तान की सरहद में बंटी बंटवारे के वक्त की एक लव स्टोरी बताई जा रही है और इसके निर्देशन की कमान हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्देशक रहे शशिलाल नायर की बेटी काशवी को सौंपी गई।
3 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनलॉक में जब फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरू हुई तो इस फिल्म के एक खास सीन की शूटिंग सबसे पहले की गई जिसमें जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी ने हिस्सा लिया। फिल्म में दोनों का रोल फिल्म के हीरो के दादा और दादी का बताया गया है। अदिति राव हैदरी जिस किरदार की जवानी की संक्षिप्त भूमिका कर रही हैं, वह रोल दरअसल फिल्म में नीना गुप्ता ने निभाया है। जॉन अब्राहम ने इस रोल के लिए फिल्म की निर्देशक काशवी के कहने पर हां की। जॉन के मुताबिक इस किरदार से उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते वक्त ही प्यार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर-राकुलप्रीत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ की शूटिंग अब जाकर पूरी हो सकी है तो फिल्म को रिलीज के लिए इस साल थिएटर मिलना मुश्किल है। इस स्थिति को देखते हुए इसके निर्माताओं ने फिल्म सीधे ओटीटी को बेच दी है। फिल्म में अर्जुन कपूर और राकुलप्रीत के साथ नीना गुप्ता, सोनी राजदान, कंवलजीत सिंह, कुमद मिश्रा और दिव्या सेठ की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। जॉन और अदिति फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में दिखेंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर अमेरिका से लौटे एक ऐसे युवक के किरदार में हैं, जो अपनी दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नीना के मुताबिक वह ऐसा किरदार पहली बार कर रही हैं और इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हैं कि दर्शक उनके किरदार को कैसे पसंद करेंगे। अर्जुन कपूर भी फिल्म की रिलीज तय हो जाने से खुश ही दिखे। उनकी अरसे से अटकी पड़ी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।