सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन को सिली एक्स कहने के बाद कंगना ने फिर साधा निशाना, बोलीं- हम से तो छूटी महफिलें...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 27 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
False e-mail case After calling Hrithik Roshan as Silly ex Kangana again said - I missed the meeting…
कंगना रणौत-ऋतिक रोशन - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने ई-मेल विवाद को लेकर कंगना रणौत के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में अपना बयान दर्ज कराया है। इस पर अब कंगना का बयान सामने आया है। उन्होंने ऋतिक पर तंज कसते हुए कहा मैं अपने लिए एक गाना गाना चाहती हूं- इस शहर में किससे मिलें हम से तो छूटी महफ़िलें हर शख़्स तेरा नाम ले हर शख़्स दीवाना तेरा, कल चौदहवीं की रात थी....' इस पहले कंगना ने ऋतिक रोशन की खबर पर एक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा था कि ‘दुनिया कहां से कहां पहुंच गई मगर मेरा बेवकूफ पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभी भी वहीं है, उसी मोड़ पे, जहां ये वक्त दोबारा लौट के नहीं जाने वाला।'

Trending Videos
False e-mail case After calling Hrithik Roshan as Silly ex Kangana again said - I missed the meeting…
ऋतिक रोशन - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने उनके नाम से फर्जी ई-मेल अभिनेत्री कंगना रनौत को भेजे जाने से जुड़ी 2016 की अपनी एक शिकायत के सिलसिले में शनिवार को मुंबई अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) के सामने अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने बताया कि रोशन सुबह करीब पौने 12 बजे दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त के दफ्तर पहुंचे। वह ढाई घंटे के बाद वहां से गये। उन्होंने मास्क एवं काली टोपी लगा रखी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
False e-mail case After calling Hrithik Roshan as Silly ex Kangana again said - I missed the meeting…
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीआईयू कार्यालय क्राऊफोर्ड बाजार में पुलिस आयुक्त कार्यालय के मुख्य भवन में है। आयुक्त कार्यालय के बारह बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं छायाकार मौजूद थे। अधिकारी ने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक की अगुवाई वाली सीआईयू अधिकारियों की एक टीम ने रोशन का बयान दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की सीआईयू ने बयान दर्ज कराने के लिए रोशन को तलब किया था। रोशन ने 2016 में एक शिकायत दर्ज कराके आरोप लगाया था कि किसी ने फर्जी ई-मेल आईडी से उनके नाम का इस्तेमाल करके अभिनेत्री कगना रनौत को ई-मेल भेजे हैं।

False e-mail case After calling Hrithik Roshan as Silly ex Kangana again said - I missed the meeting…
कंगना रणौत-ऋतिक रोशन - फोटो : Social Media
क्या है पूरा मामला

दरअसल यह मामला साल 2016 का है जब ऋतिक ने कंगना के अकाउंट से 100 से ज्यादा ई-मेल मिलने की शिकायत की थी। मामले की जांच जारी है। ऋतिक रोशन का आरोप है कि 2013 से 2014 के बीच 100 ई-मेल मिले थे। बताया गया कि ये ई-मेल कंगना रणौत की मेल आईडी से भेजे गए थे। इसे लेकर ऋतिक रोशन ने साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
False e-mail case After calling Hrithik Roshan as Silly ex Kangana again said - I missed the meeting…
कंगना रणौत-ऋतिक रोशन
कैसे शुरू हुआ कंगना और ऋतिक का विवाद

ऋतिक और कंगना ने साथ में फिल्म काइट्स और कृष 3 में काम किया था। विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने ऋतिक को अपना पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बताया और उनके साथ रिश्ते में रहने का खुलासा किया। उन्होंने कहा था कि दोनों फिल्में करते वक्त वे एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed