{"_id":"603a3612b29480196438f2f1","slug":"when-himesh-reshammiya-was-enraged-at-the-name-of-ranu-mondal-he-said-i-am-not-her-manager","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब रानू मंडल का नाम लेने पर भड़क गए थे हिमेश रेशमिया, बोले- मैं उनका मैनेजर नहीं हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब रानू मंडल का नाम लेने पर भड़क गए थे हिमेश रेशमिया, बोले- मैं उनका मैनेजर नहीं हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 27 Feb 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के कंपोजर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया अपने कड़े तेवर के लिए जाने जाते हैं। म्यूजिक शोज के दौरान उनका जज से पंगा लेना हो या रिपोर्टर द्वारा पूछा गया सवाल हो वो बेबाक जवाब देते हैं। ऐसे ही एक मौके पर पैपराजी ने हिमेश से रानू मंडल को लेकर सवाल कर दिया था, जिसके बाद हिमेश भड़क गए थे।
2 of 6
Himesh Reshammiya
- फोटो : social media
पैपराजी ने एक कार्यक्रम के दौरान रानू मंडल के सेल्फी विवाद को लेकर हिमेश से सवाल पूछ लिया था। इस पर हिमेश रेशमिया भड़क गए थे। हिमेश ने पत्रकार से कहा कि आखिर उनसे ये सवाल क्यों पूछा गया। मैं रानू मंडल का मैनेजर नहीं हूं।
3 of 6
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि इसका सही जवाब खुद रानू मंडल ही दे सकती हैं। मैं कैसे इस सवाल का जवाब दे सकता हूं। यह सही नहीं है। मैंने बहुत सारे लोगों को ब्रेक दिया है लेकिन अगर उनके जीवन में कुछ होता है, तो मैं इसका जवाब नहीं दे सकता हूं। हिमेश ने कहा कि दर्शन रावल, शैनन, पलक मुच्छल जैसे सितारों को मैंने लॉन्च किया है। रानू मंडल के पास लता मंगेशकर जैसी आवाज थी। इसलिय मैनें उन्हें ब्रेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हिमेश रेशमिया ने उन्हें सबसे पहले फिल्म में गाना गाने का मौका दिया था। उन्होंने अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का अवसर दिया था। अब अचानक से रानू मंडल कहीं गायब हो गई हैं। रानू ने एक मौके पर एक फैन के साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्हें ना ही किसी रियलिटी शो में देखा जाता है और ना ही किसी गाने की रिकॉर्डिंग में।
विज्ञापन
5 of 6
Ranu Mondal
- फोटो : social media
जानकारी के लिए बता दें कि रानू मंडल का पश्चिम बंगाल के राणा घाट के रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने वीडियो बनाया था, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' है गा रही थीं। वीडियो रातों रात वायरल हो गया और रानू मंडल एक स्टार बन गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।