फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलाश सेन के बैंड Euphoria ने पूरे किए 22 साल, एक गाने में तो विद्या बालन आईं थीं नजर

Thu, 28 May 2020 10:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 28 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Kabhi Aana Tu Meri Gali Singer DR Palash Sen Band Euphoria Completes its 22 Years
यूफोरिया - फोटो : Social Media

90 के दशक के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ें रहते हैं। उस समय एक बैंड ने दस्तक दी थी, जिसका नाम था 'यूफोरिया '। ये बैंड डॉ. पलाश सेन लेकर आए थे। यूफोरिया को आज पूरे 22 साल हो चुके हैं। इस बैंड के गाने धूम पिचक धूम, कभी आना तू मेरी गली, माएरी, आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल होते हैं। आज भी इन गानों के दर्शक बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं यूफोरिया के कुछ हिट सॉन्ग्स....

Kabhi Aana Tu Meri Gali Singer DR Palash Sen Band Euphoria Completes its 22 Years
धूम पिचक - फोटो : Social Media

धुम पिचक धुम
'तुम हो मेरी मैं तुम्हारा, छोटा सा संसार हमारा, आगे जाने राम क्या होगा...' ये यूफोरिया का पहला गाना था। जिसे 'धुम पिचक धुम' नाम दिया गया था। इस गाने को खूब पसंद किया गया था। पलाश सेन के गानों की खासियत हुआ करती थी कि वो छोटी-छोटी गलियों में इन्हें शूट करते थे।

Kabhi Aana Tu Meri Gali Singer DR Palash Sen Band Euphoria Completes its 22 Years
कभी आना तू मेरी गली - फोटो : Social Media

कभी आना तू मेरी गली
'क्या करेगी तू घर से निकल के जाएगी तू कहां, क्या देखेगी तू ताजमहल को मैं ना हूं जो वहां...' ये गाना सुनते ही एक बार फिर से 90 का दशक याद आ जाता है। इस गाने में विद्या बालन भी फिल्मों में आमद देने से पहले नजर आईं थीं। पलाश सेन का ये गाना मोहल्ले की लव स्टोरी पर आधारित है। जिसमें अंत में हीरो को आखिर हीरोइन मिल ही जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabhi Aana Tu Meri Gali Singer DR Palash Sen Band Euphoria Completes its 22 Years
माएरी - फोटो : Social Media

माएरी
'माएरी आप ही हसदी, माएरी आप ही रोंदी, माएरी याद वो याद वो आएरी....' जैसे कभी आना तू मेरी गली में विद्या बालन को देखा गया था। वैसे पलाश सेन के इस गाने में अभिनेत्री रिमी सेन दिखाई दी थीं। इस गाने में पलाश सेन और रिमी की लव स्टोरी दिखाई गई थी। जिसके अंत में रिमी की किसी और से शादी हो जाती है। ये गाना उस समय में खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Kabhi Aana Tu Meri Gali Singer DR Palash Sen Band Euphoria Completes its 22 Years
कैसे भूलेगी मेरा नाम - फोटो : Social Media

कैसे भूलेगी मेरा नाम
'तू ही मेरी जिंदगी, तू ही मेरी हर खुशी, तू है मेरी जान, कैसे भूलेगी मेरा नाम...' पलाश सेन के हर गाने में वो बात थी जिसे सुन हर कोई 90 के दशक का लवर बॉय बन जाता है। इन गानों को सुनकर आज भी हर कोई वापस उसी दशक में पहुंच जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed