अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के आदर्श कपल्स में शुमार हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। दोनों अक्सर कपल गोल्स पूरे करते नजर आते हैं। बता दें कि शाहिद और मीरा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं। एक बार फिर शाहिद कपूर ने अपनी और मीरा की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
Shahid Kapoor: मीरा से दोबारा शादी करने के मूड में शाहिद? सोशल मीडिया पर किया प्रपोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में शाहिद कपूर व्हाइट कुर्ता पाजामा में नजर आ रहे हैं, वहीं मीरा राजपूत ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में कमाल लग रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर ने सिर पर साफा बांधा हुआ है, वहीं मीरा राजपूत ने सिल्वर कलर के हैवी नेकलेस और मांग टीका से अपना लुक कंपलीट किया है।
तस्वीर में शाहिद और मीरा की मुस्कान दोनों के लुक में चार चांद लगा रही है। एक-दूसरे का हाथ थामे दोनों यह पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को तो फैंस पसंद कर ही रहे हैं, वहीं कैप्शन भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि शाहिद ने अपनी इस फोटो के साथ शानदार कैप्शन साझा किया है, जिसके बाद फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान तैर आई है। शाहिद ने लिखा है, 'मुझसे शादी करोगी?' इसके साथ शाहिद ने मीरा राजपूत को टैग किया है।
शाहिद कपूर की इस तस्वीर पर फैंस के खूब जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स दोनों के लुक पर फिदा हो रहे हैं। साथ ही शाहिद कपूर के कैप्शन पर भी खूब मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक ही जख्म बार-बार क्यों हरे कर रहे हो?' एक यूजर ने लिखा, 'शानदार जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप तो नवविवाहित जोड़े जैसे लग रहे हो।'
Koffee With Karan 7: ‘कबीर सिंह’ के दौरान शाहिद ने कियारा को कराया था आठ घंटे इंतजार, बताई हैरान करने वाली वजह