फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेटे के जन्म पर शेयर की थी स्पेशल पेंटिंग, अब बताया क्या था उसका मतलब

Sun, 28 Aug 2022 06:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 28 Aug 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor dedicated a special artwork for her new born baby, now share the meaning behind it
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा हाल ही में माता-पिता बने हैं। दोनों ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इसकी जानकारी दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी, जिसमें एक पेंटिंग बनी हुई थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी इस जर्नी में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने उस स्पेशल पेंटिंग का मतलब बताया है।

Sonam Kapoor dedicated a special artwork for her new born baby, now share the meaning behind it
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पेंटिंग की फोटो साझा की और बताया कि उन्होंने अपने बच्चे के जन्म की जानकारी देने के लिए इस पेंटिंग का चयन क्यों किया था। सोनम ने लिखा, 'हमारे जीवन में इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए आनंद और मैं चाहते थे कि रितिका मर्चेंट हमारे बच्चे के जन्म की घोषणा करने के लिए एक स्पेशल आर्टवर्क बनाएं। इस आर्टवर्क में स्काई फादर और अर्थ मदर के बीच के मिलन के यूनिवर्सल कॉन्सेप्ट को रिप्रेजेंट किया गया है।'

Sonam Kapoor dedicated a special artwork for her new born baby, now share the meaning behind it
सोनम कपूर, आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे सोनम ने लिखा, 'चील या बाज दूसरी दुनिया के क्रिएशन से जुड़े हुए हैं। हिरण मातृत्व से जुड़े होते हैं। वे कोमल और चौकस प्राणी हैं। वे हमेशा चौकस रहते हैं और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकते हैं, गार्ड कर सकते हैं और जीवित रह सकते हैं। शुरुआती नवपाषाण काल से, जब पृथ्वी बहुत अधिक ठंडी थी और हिरण ज्यादा तादाद में थे। तब उत्तरी लोगों द्वारा मादा हिरण की पूजा की जाती थी। वह जीवन देने वाली मां थी। झुंड की मुखिया, जिस पर वे जीवित रहने के लिए निर्भर थे। उन्होंने दूध, भोजन, कपड़े और आश्रय के लिए हिरण के प्रवास का अनुसरण किया। वह प्रजनन क्षमता, मातृत्व, उत्थान और सूर्य के पुनर्जन्म से जुड़ी एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक शख्सियत थीं।'

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor dedicated a special artwork for her new born baby, now share the meaning behind it
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने कुछ महीने पहले ही प्रेगनेंसी की घोषणा सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर कर की थी। वहीं, अब सोनम अस्पताल से अपने बेटे को लेकर घर आ चुकी हैं। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ था और पार्टी का आयोजन किया गया था। दोनों के बच्चे का निकनेम सिम्बा रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed