भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी अपनी चहेती अदाकारा के लुक पर खूब प्यार लुटाते है। एक बार फिर मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।
Monalisa: रेड ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर साझा कीं अपने इवेंट की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनालिसा ने कुल आठ तस्वीरें साझा की हैं। हर तस्वीर में उनका लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है। भोजपुरी से लेकर टीवी तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं मोनालिसा हालिया तस्वीरों में रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि मोनालिसा कभी स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रही हैं तो कभी मिरर के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।
पहली तस्वीर में मोनालिसा डांस पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह शर्माते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। बाकी तस्वीरों में भी मोनालिसा का जबरदस्त स्वैग देखा जा सकता है। आपको बता दें कि मोनालिसा की ये तस्वीरें एक इवेंट के दौरान की हैं, जो धनबाद में हुआ। तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने कैप्शन लिखा है, 'बूम।' इसके साथ उन्होंने लिखा है 'इवेंट डायरीज'। तस्वीरों में मोनालिसा का मेकअप और हेयर स्टाइल भी काफी शानदार लग रहे हैं।
यूजर्स को मोनालिसा का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। वे हार्ट इमोजी और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के लुक को किलर बता रहा है तो कोई खूबसूरत। एक यूजर ने लिखा, 'आप क्वीन हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'आप प्रेरणा हैं।'