{"_id":"630b5f6a3067fc2861345a94","slug":"kartik-aaryan-freddy-movie-may-release-on-ott-platform-makers-in-talks-for-whooping-deal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: 'बुलंदियों पर कार्तिक आर्यन के सितारे, रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा सकती है 'फ्रेडी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: 'बुलंदियों पर कार्तिक आर्यन के सितारे, रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा सकती है 'फ्रेडी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्टर इस समय अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इस साल बॉलीवुड में बहुत कम ही ऐसी फिल्में बनी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई हैं। कार्तिक की फिल्म भी उन्हीं में से एक है। इस बीच अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी अगली फिल्म 'फ्रेडी' के निर्माताओं ने इसकी रिलीज को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कार्तिक की बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसमें अलाया एफ और जेनिफर पिकिनाटो भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, को डायरेक्ट ओटीटी रिलीज किया जा सकता है। चर्चा है कि 'फ्रेडी' की टीम कथित तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ 70 करोड़ रुपये के बड़े सौदे पर बातचीत कर रही है। बता दें कि कार्तिक आर्यन स्टारर 'फ्रेडी' प्यार और जुनून की एक गहन कहानी है।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के दावे के मुताबिक अंतिम कागजी कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन ओटीटी की दिग्गज कंपनी और 'फ्रेडी' के निर्माता के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत जारी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक बन गए हैं। उनके पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी
- फोटो : social media
कार्तिक जल्द ही अपनी पिछली फिल्म की को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'सत्यप्रेम की कथा' है। इस फिल्म को अगले साल 29 जून को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा कार्तिक 2020 की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की रीमेक शहजादा में कृति सनोन के साथ भी स्क्रीन साझा करेंगे। वह हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही 'कैप्टन इंडिया' का भी हिस्सा हैं। फिल्म में वह एक वायुसेना अधिकारी के रोल में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।