शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को जहां दर्शक सराह रहे हैं तो वहीं कई क्रिटिक्स ने आलोचना भी की है और फिल्म के कई सीन को महिला विरोधी बताया है। फिल्म के बचाव में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि 'जब आप किसी महिला से बेइंतेहां प्यार करते हैं तो आपके पास अगर उसे थप्पड़ मारने की आजादी नहीं है तो उनमें वो इमोशन नजर नहीं आते।' संदीप रेड्डी के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
थप्पड़ मारने वाले बयान पर फंसे 'कबीर सिंह' के डायरेक्टर, सेलिब्रिटीज ने दिया ये रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने डायरेक्टर गोल्डी बहल के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अगर आप थप्पड़ नहीं मार सकते, अपनी प्रेमिका को वहां टच नहीं कर सकते जहां आप चाहते हैं, तो मुझे कोई इमोशन नहीं दिखता है।यह बात सही नहीं है सर '
A post shared by Kubbra Sait (@kubbrasait) on
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने लिखा- 'वो एक फिल्म थी लेकिन शारीरिक प्रताड़ना को सही ठहराया जा रहा है?अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो किसी को थप्पड़ मार सकते हैं। इस शख्स को बगैर शारीरिक नुकसान पहुंचाए प्यार की जरूरत है। निंदनीय।'
Movie was a movie...but justifying physical abuse?? If u love someone u have the right to slap? Gosh...this guy needs to be shown all the love without physical hurt!! Pathetic!!
एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने लिखा कि 'यह प्यार नहीं यह रिश्ते में जहर की तरह है। आपको इससे बाहर निकलना चाहिए। प्यार में हिंसा की कोई जगह नहीं होती। आदर, वादा निभाना, एक दूसरे को अच्छी तरह समझना ही प्यार है।'
"If you do not have the liberty to slap each other" is not liberty or love. It's a toxic relationship with a cycle of abuse you should get out of asap. There is no place for violence in love! Respect, decency, commitment, understanding is love! I should know; I'm living it! https://t.co/1gJ4rIsXt5
वहीं स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक महिला, पुरुष से कहती है कि तुम्हें प्यार करना पड़ेगा। जब पुरुष इससे इनकार करता है तो महिला उसे थप्पड़ जड़ देती है। जवाब में पुरुष भी महिला पर हाथ उठाता है। आखिर में दोनों इमोशनल हो जाते हैं।
🤣🤣🤣🤣🤣 https://t.co/6ctKtonOWq