{"_id":"62256c3f6f3f79599e775043","slug":"kacha-badam-singer-bhuban-badyakar-is-back-with-a-new-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: 'कच्चा बादाम' सिंगर ने अपने एक्सीडेंट पर बना दिया गाना, भड़के यूजर्स बोले- मानसिक संतुलन बिगड़ गया है क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: 'कच्चा बादाम' सिंगर ने अपने एक्सीडेंट पर बना दिया गाना, भड़के यूजर्स बोले- मानसिक संतुलन बिगड़ गया है क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 07 Mar 2022 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कच्चा बादाम (Kacha Badam song) वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। भुबन अब पूरी तरह ठीक हैं और नया गाना लेकर हाजिर हैं। दरअसल उन्होंने अपने एक्सीडेंट पर ही नया गाना बना डाला है। इस गाने के बोल हैं 'अमार नूतन गाड़ी यानी 'मेरी नई गाड़ी।
Trending Videos
2 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भुबन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपना नया गाना लोगों को सुनाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में भुबन ने अपने एक्सिडेंट का पूरा वाकया गाकर सुनाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तरह तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भुबन बड्याकर, रानू मंडल
- फोटो : Social Media
एक यूजर ने भुबन के गाने पर कमेंट करते हुए लिखा है-एक्सीडेंट के बाद मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। एक ने लिखा है- बस यहीं तक सफर था, अब तुम्हारी हालत भी रानू मंडल के जैसी हो जाएगी। वहीं एक यूजर ने लिखा है- फेमस होने के लिए क्या कुछ भी गाओगे?
4 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भुबन उस वक्त हादसे का शिकार हुए जब वह कार चलाना सीख रहे थे। एक्सीडेंट में भुबन के सीने में चोट आई थी। कच्चा बदाम गाना गाकर वायरल होने वाले भुबन बड्याकर के गाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लगभग हर शख्स रील बनाता नजर आ रहा है। भुबन बीरभूम जिले के विभिन्न गांव में अच्छा बदाम गाना- गाकर मूंगफली बेचा करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे बनाया था कच्चा बादाम गाना
भुबन (Bhuban Badyakar) ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 'काचा बादाम' गाना बनाया। वे परिवार का पेट पालने के लिए रोज़ाना 3-4 किलो मूंगफली बेचकर 200-250 रुपये तक कमाते थे। 'कच्चा बादाम' के बाद भुबन बड्याकर को एक म्यूजिक कंपनी ने 3 लाख का चेक भी दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।