{"_id":"62452cacf8ac236e72107afb","slug":"kacha-badam-singer-bhuban-badyakar-says-i-am-so-much-busy-now-no-time-for-peace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायरल: सेलिब्रिटी बनने के बाद बोले कच्चा बादाम गाने वाले सिंगर- अब मैं बहुत बिजी रहता हूं,पहले जीवन में शांति थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वायरल: सेलिब्रिटी बनने के बाद बोले कच्चा बादाम गाने वाले सिंगर- अब मैं बहुत बिजी रहता हूं,पहले जीवन में शांति थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 31 Mar 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भुबन बड्याकर अपनी पत्नी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कच्चा बादाम गाने वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) की जिंदगी अब बहुत बदल गई है। सोशल मीडिया ने उन्हें इस कदर फेमस कर दिया है कि वे अब शांति से जीना ही भूल गए हैं। वह जहां भी जाते हैं लोगों की भीड़ उनके पीछे आती है। भुबन को भी इसका अंदाजा नहीं था कि वह एक दिन सेलिब्रिटी बन जाएंगे।
Trending Videos
2 of 5
भुबन बड्याकर अपनी पत्नी के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
भुबन को अब विभिन्न शो अपना हिस्सा बनाने के लिए बुला रहे हैं। भुबन हाल ही में स्टार कपल शो का हिस्सा बने। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ शो में आए थे। भुबन वाड्याकर ने हाल ही में एक म्यूजिक कंपनी के लिए कच्चा बादाम गाने का वीडियो शूट भी किया। उन्हें कई कंपनियों और टीवी शो से ऑफर मिल रहे हैं। भुबन इस सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल में धुलने मिलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में भुबन आगरा के ताज महोत्सव में गए थे। यहां उन्होंने कई बंगाली गीत गाए। दर्शकों की मांग पर भुबन ने चार बार अपना गाना गाया। इस दौरान उन्होंने कहा- मैं अब फेमस हो गया हूं। मेरे जीवन में पहले बहुत शांति थी अब दिन भर बिजी रहता हूं। मैं आने वाले समय में भी कच्चा बादाम बेचूंगा लेकिन इसका तरीका थोड़ा अलग होगा।
4 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भुबन बड्याकर पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। दुर्घटना के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, "हां, मैं घायल हो गया था और मेरे सीने में तेज दर्द था। भुबन ने हाल ही में अपनी नई कार खरीदी थी और वह कार चलाना सीख रहे थे। उसी समय वे दुर्घटना के शिकार हो गए थे। हालांकि अब वे पूरी तरह से ठीक हैं और अपने काम में जुट गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Kacha Badam singer
- फोटो : सोशल मीडिया
भुबन ने पिछले दिनों कहा था कि मैं अब एक सेलिब्रिटी बन गया हूं। ऐसे में अगर सेलिब्रिटी के रूप में मुझे मूंगफली बेचना पड़े तो यह काफी शर्म की बात होगी। मेरे पड़ोसियों ने कहा है कि मुझे ज्यादा बाहर नहीं जाना चाहिए क्यूंकि मुझे कोई भी किडनैप कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।